Kareeb Shayari

नहीं कभी वो हमारे क़रीब आये है | Kareeb Shayari

नहीं कभी वो हमारे क़रीब आये है

( Nahin kabhi jo hamare kareeb aaye hai )

 

जिन्हें समझा घर हमारे हबीब आये है
वहीं बनके घर हमारे रकीब आये है

निभाएंगे क्या मुहब्बत वहीं वफ़ा हमसे
हमें देने घर हमारे सलीब आये है

दुखाने दिल को हमेशा रहें आते ही वो
नहीं मुहब्बत के बनके तबीब आये है

नहीं लिखी है ख़ुदा ने नसीब में उल्फ़त
वफ़ा मुहब्बत से जमीं पर ग़रीब आये है

उमड़ते रहते हैं लेकिन निकल नहीं पाते
मेरी निगाह में आंसू अजीब आये है

यहाँ तो शोर शराबा हुआ ऐसा कल था
लगा है ऐसा कि जैसे अदीब आये है

मुहब्बत का फूल “आज़म” उसे देता कैसे
नहीं कभी वो हमारे क़रीब आये है

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

हम सावन न भूले | Ham Sawan na Bhoole

Similar Posts

  • अपनी तकदीर | Apni Taqdeer

    अपनी तकदीर ( Apni Taqdeer ) अपनी तकदीर में जुदाई थीयार की हो रही विदाई थी आग चाहत की जो लगाई थीहमने अश्क़ो से फिर बुझाई थी हाथ हाथों में फिर आकर छूटाकैसी तेरी खुदा लिखाई थी क्यूँ करूँ याद उस सितम गर कोप्यार में जिसके बेवफाई थी एक वो ही पसंद था मुझकोअब जो…

  • काश ऐसा कमाल हो जाए | Kaash Aisa Kamaal ho Jaye

    काश ऐसा कमाल हो जाए ( Kaash Aisa Kamaal ho Jaye ) काश ऐसा कमाल हो जाए। उससे फिर बोलचाल हो जाए। वो अगर हम ख़याल हो जाए। ज़िंदगी बेमिसाल हो जाए। देखले गर उसे नज़र भर कर। पानी-पानी हिलाल हो जाए। उसके होंठों पे लफ़्ज़े हां हो तो। ह़ल मिरा हर सवाल हो जाए।…

  • यूं ही रखना सदा ख़याल अपना।

    यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। दूर जाकर भी ख़ुश जमाल अपना।यूं ही रखना सदा ख़याल अपना। जो भी है आपका ही है वल्लाह।हम को कुछ भी नहीं मलाल अपना। कुछ तो बतलाओ ऐ तबीब-ए-दिल।ह़ाल कैसे हो अब बह़ाल अपना। कौन देखेगा माहो-अन्जुम को।छत पे आ जाए गर हिलाल अपना। ह़ालत-ए-ह़ाल भूल जाओगे।हम दिखा दें…

  • तेरी गुस्ताख़ बातें | Teri Gustakh Baatein

    तेरी गुस्ताख़ बातें ( Teri gustakh baatein )   तेरी गुस्ताख़ बातों से दिवाना टूट जाता है हुई थी जो ख़ता तुम से भरोसा टूट जाता है   रहें हो ना मगर अब तुम सुनाऊँ दास्ताँ किसको मोहब्बत के लिखे  नग्में फ़साना टूट जाता है   गुजारे थे शहर में वो कभी बीतें हुए पल…

  • वो नहीं ज़िद ठानता | Zid Shayari

    वो नहीं ज़िद ठानता ( Wo nahi zid thanta )    वो नहीं ज़िद ठानता तो मुख़्तलिफ हालात होते इस चमन में ग़ुल भी खिलता महकते लम्हात होते। अब बहुत ही मुख़्तसर सी गुफ़्तगू होती हमारी दिन हुए कुछ इस तरह रस्म़न ज़रा सी बात होते। जीतने की थी हमें आदत मगर अब हाल है…

  • घर को संभाले | Ghazal Ghar ko Sambhale

    घर को संभाले ( Ghar ko Sambhale ) इस दिल को बता तू ही करूँ किसके हवाले अब तेरे सिवा कौन मिरे घर को संभाले इक बात ही कहते हैं यहाँ आके पड़ोसी जब तुम थे बरसते थे यहाँ जैसे उजाले मेरे ही तबस्सुम से तिरा रूप खिला है तू अपनी निगाहों के कभी देख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *