खुशियों में हर मातम बदला | Matam Shayari

खुशियों में हर मातम बदला

( Khushiyon mein har matam badla ) 

 

गर्मी का ये आलम बदला
बारिश आयी , मौसम बदला

ज़ख़्म नहीं भर पाये दिल के
साल महीने मरहम बदला

लोग नये सत्ता में आये
हर छत पर अब परचम बदला

साल महीने मौसम बदले
लेकिन कब मेरा ग़म बदला

सच्चा समझा जिसको सबसे
उसने चेहरा हरदम बदला

बदल गया हूँ यूँ तो मैं भी
लेकिन औरों से कम बदला

‘अहद’ करिश्मा रब का देखो
खुशियों में हर मातम बदला !

 

शायर: :– अमित ‘अहद’
गाँव+पोस्ट-मुजफ़्फ़राबाद
जिला-सहारनपुर ( उत्तर प्रदेश )
पिन कोड़-247129
यह भी पढ़ें :

मेरे हिस्से आया दर्द | Zindagi Dard bhari Shayari


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *