Kavita aankhe hansdi dil roya

आंखे हंस दी दिल रोया | Kavita aankhe hansdi dil roya

आंखे हंस दी दिल रोया

( Aankhe hansdi dil roya )

 

आंधी तूफां पतझड़ आए मुश्किलों ने डाला डेरा
दर्द दिल में दबाए मचल रहा मन मतवाला मेरा

 

रख दिया हाथ उसने पूछा प्यारे क्यों खोया खोया
प्यार भरी बातें सुनकर आंखें हंस दी दिल रोया

 

अनकहे अल्फाज मन के बहुत दिल के राज होते
कह ना सके हम किसी से बस उठे वो साज होते

 

रख कलेजे पे पत्थर मन की पीर का भार ढोया
भरी महफिल में हमारी आंखें हंस दी दिल रोया

 

अपनी-अपनी चिंता सबको हमने क्या-क्या खोया
संग सबके खुशी हमारी यही सोच सपना संजोया

 

टूट गए अरमान हमारे बिखरी माला मोती खोया
सबने अपना रस्ता देखा आंखे हंस दी दिल रोया

 

वक्त ने करवट बदली दौर बदला बयार बदली
समय के थपेड़े खाकर रुख बदला बहार बदली

 

ईर्ष्या द्वेष नफरते दिलों में कांटो के जो बीज बोया
पीर सहकर गले मिले हम आंखें हंस दी दिल रोया

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कुछ तुम बदलो कुछ हम बदलें | Kavita kuch tum badlo kuchh ham badle

Similar Posts

  • वर्तमान समझ | Vartman Samaj

    वर्तमान समझ ( Vartman Samaj )   शिक्षा का विकास हुआ,समझ अधूरी रह गई पूरे की चाहत मे ,जिंदगी अधूरी रह गई बन गए हों कई भले ही महल अटारी चौबारे मुराद भीतर ही मन की,दम तोड़ती रह गई बिक गए पद,सम्मान औ प्रसंशा के मोल मे माता स्वाभिमान की,छाती पिटती रह गई सोच बदली…

  • अटल जी की महिमा

    अटल जी की महिमा नाम जहां में रहा है प्रसिद्ध अटल।काम अटल जी के जग में रहे सदा अटल।। साहित्य से रहा उनको सदा ही प्यारदेश प्यारा था उनको अपना अपार।। याद कर रहा है उन्हें ये जग सारा।जय विज्ञान का था उनका प्यारा नारा।। देश पर अपने हो गए अटल कुर्बान।याद कर रहा है…

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

  • .खुद से जंग लड़ने लगा हूं | Khud se

    .खुद से जंग लड़ने लगा हूं ( Khud se jang ladne laga hoon )    मैं आज कल खुदसे जंग लड़ने लगा हूं, मैं कितना काबिल हू इसी कोशिश में खुदको आजमाने लगा हूं, काँच जैसा चमकने के लिये, बिखरने लगा, चाँद जैसा निखरने केलीये, आजकल मैं खुदसे लड़़ने लगा हूं। कामियाबी हासिल करने के…

  • चांद पर भारत | Chand par Bharat

    चांद पर भारत! ( Chand par Bharat )    आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे, दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे। गिर करके उठना दुनिया की रीति है, हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे। अश्कों से जंगल होता हरा नहीं, हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे। महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना, नए मंजरों पे…

  • हरि अब दर्शन दो | Poem hari ab darshan do

    हरि अब दर्शन दो  ( Hari ab darshan do ) ***** ओ री हरि, अब दर्शन दो री। कलयुग में- मति गई मारी, क्या राजा? क्या भिखारी? जगत पापी से भरी, भगत पापी से लड़ी। धरा को है कष्ट अपार, त्राहि-त्राहि करे संसार। ओ री हरि, अब दर्शन दो री। असत्य सत्य पर अब है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *