Kavita bachpan aangan mein khela

बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

बचपन आंगन में खेला

( Bachpan aangan mein khela )

 

नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला।
मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।।

खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें
डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें

खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप छिप कर
अब तो रोज पढ़ाई होती, दीवारों पर लिख लिख कर

सुबह शाम और दोपहर में, लगता मिट्टी का रेला।
मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।।

बाजारों की सभी दुकानें, आँगन में है सज जाती
कागज के टुकड़ो से खुशियाँ, पल भर में ही मिल जाती

पल भर में ही गाड़ी उसकी, चंदा तक ले जाती है
पल भर में होली आ जाती, दीवाली मन जाती है

आँगन में आ जाती ट्रेन, आता आँगन में ठेला।
मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।।

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

Similar Posts

  • जीवन बसंत | Jeevan Basant

    जीवन बसंत ( Jeevan Basant )    नेह उत्संग जीवन बसंत कर्म पुनीत धर्म पावन, यथार्थ पथ नित्य गमन । समन्वय परिस्थिति पट, आशा उमंग अंतर रमन । मैत्री प्रभा मुखमंडल संग, सकारात्मक सोच अत्यंत । नेह उत्संग जीवन बसंत ।। नैराश्य हल मुस्कान, हास्य विमुक्त जड़ता । मिलनसारी उन्नत चरित्र, मृदुलता दूर कड़कता ।…

  • मैं चुप हूं | Main Chup hoon

    मैं चुप हूं ( Main Chup hoon )    मेरे पास शब्दों की माला है पास मेरे संस्कारों की थाती है जानती हूं ,अच्छाई और बुराई के भेद मेरी कलम ने सिखाया है मुझे न करें मुझे बेचारी और बेबस समझने की भूल…. मैं चुप हूं ,तो महज इसलिए की मेरे संस्कार इसकी गवाही नहीं…

  • हे शिव तनया ! मातु नर्मदे

    हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ( नर्मदा जयंती – गीतिका )   हे शिव तनया ! मातु नर्मदे ! नमन तुम्हें हर बार । हमें प्यार से दुलराने तुम, खुद चल आईं द्वार !! सदा सदा आशीष दिया है, तुमने सब पुत्रों को सुख समृद्धि और सौभाग्यों के देकर उपहार !! दे अपने वरदान…

  • मन की पुकार | Man ki Pukar

    मन की पुकार हर धड़कन तेरे नाम से धड़कती है,तेरी यादों की लौ दिल में चमकती है।आज भी तेरी हंसी का दीवाना हूँ मैं,तुझसे बेशुमार प्यार निभाना चाहता हूँ मैं। तेरे कदमों की आहट अब भी सुनाई देती है,मेरे ख्वाबों में हर रात तू ही दिखाई देती है।तेरे बिना हर लम्हा अधूरा सा है मेरा,आज…

  • हम गांवों के किसान | Kisan

    हम गांवों के किसान ( Hum gaon ke kisan )    हम है गांवों के ग़रीब किसान, करते-रहते है खेतों पर काम। मिलता नही हमको पूरा दाम, लगे रहते खेतों में सवेरे शाम।। पत्नी बच्चे और ‌सभी घरवाले, करते है काम खेतों पर साथ। मिलता है हमें रोटी एवं प्याज, मिलजुल कर खाते हम साथ।।…

  • विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं   विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं आओ चलो एक पेड़ लगाएं। सबकी रक्षा धर्म हमारा चलो पीपल ,बरगद ,नीम लगाएं। एक पेड़ लगाएं। सावन भादो ढूंढ के लाएं गौरैया, गिलहरियां आंगन बुलाएं। एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमारा जीवन है इसकी रक्षा करना है धरती उजड़े इससे पहले हरियाली को पुनः…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *