हरि अब दर्शन दो

हरि अब दर्शन दो | Poem hari ab darshan do

हरि अब दर्शन दो

 ( Hari ab darshan do )
*****

ओ री हरि,
अब दर्शन दो री।
कलयुग में-
मति गई मारी,
क्या राजा? क्या भिखारी?
जगत पापी से भरी,
भगत पापी से लड़ी।
धरा को है कष्ट अपार,
त्राहि-त्राहि करे संसार।
ओ री हरि,
अब दर्शन दो री।
असत्य सत्य पर अब है भारी,
मानवता अब हारी ही हारी।
अबला सबला बनीं दुखियारी,
सज्जन सहे दण्ड अत्याचारी।
दुर्जन बने विशाल शक्तिशाली,
भद्र सुनें अपशब्द व गाली।
ओ री हरि,
अब दर्शन दो री।
पुकारे दुखियारी,
सूखी अंखियां-
नयनन भारी।
तड़पें पीड़ा से-
कष्ट हर जा री,
ओ री हरि;
तनिक दर्शन दो री।
मची है भगदड़-
चहुंओर हाहाकार,
दुखियों की न सुने सरकार।
दुराचारियों की बढ़ी शक्ति अपार,
उनमें मित्रता और सहकार।
सत्य अहिंसा की अब हो रही हार,
जल्दी से अब सुनों पुकार;
ज्यादा न कराओ अब इंतजार।
ओ री हरि,
अब दर्शन दो री।
चलाओ सुदर्शन,
संहारो दुष्ट जन।
पाप से दबी धरती को मुक्त करो
धरा को सद्भावना से युक्त करो।
ओ री हरि,
अब दर्शन दो री।

 

?

नवाब मंजूर

 

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

अज़ान | Poem on Azaan in Hindi

 

Similar Posts

  • गुरु की महिमा

    गुरु की महिमा गुरु की महिमा सबसे न्यारीगुरु ज्ञान की खान है।राह दिखाते हैं सबको हीमिल जाते भगवान है।। बीच भंवर में डूब ही जातागुरु की बात न मानी,अमृत – रस बरसाने वालीहै सदगुरु की वाणी।गुरु के चरणों में ही रहकरमिल जाता सम्मान है।गुरु की महिमा…..।। पुष्प चढ़ाऍं – शीश झुकाऍंकरें वंदना मिलकर सारे,खुशियों की…

  • प्रकृति का मानवीकरण

    प्रकृति का मानवीकरण प्रकृति की गोद में हम रहते हैं,उसकी सुंदरता से हमें प्रेरणा मिलती है,की उसकी शक्ति से हमें जीवन मिलता है। प्रकृति की हरियाली में हम खो जाते हैं,उसकी ध्वनियों में हमें शांति मिलती है,की उसकी सुंदरता में हमें आनंद मिलता है। प्रकृति की शक्ति से हमें प्रेरणा मिलती है,उसकी सुंदरता से हमें…

  • ऐ चीन | Kavita Ae China

    ऐ चीन ( Ae China )    ऐ! चीन तेरा जीना हराम कर देंगे, तेरा सारा वार हम नाकाम कर देंगे। तवांग में अभी तूने जो की थी घुसपैठ, फिर किया हिमाकत तो ढेर कर देंगे।   राफेल, सुखोई भी हैं इंतजार में, हम जिनपिंग की नाक में दम कर देंगे। गलवान में ऐ! ड्रैगन…

  • आख़िर क्यों?

    आख़िर क्यों? क्यों हर राह तुझ तक जाती नहीं,क्यों तेरी झलक नज़र आती नहीं?हर रोज़ तुझे देखने की कोशिश की,फिर भी क्यों मेरी दुआ असर लाती नहीं? ना कोई शिकवा, ना कोई गिला है,तेरे बिना हर लम्हा मुझे अधूरा मिला है।मैंने तो बस तुझसे प्यार किया,फिर क्यों मुझे ये फ़ासला मिला? कभी ख्वाबों में, तो…

  • ऐ दर्द | E- Dard

    ऐ दर्द ( E – Dard )  ऐ दर्द…. कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….. खुशिया छोड चुका हूँ, गम निचोड चुका हूँ । आँखो मे तुमको भर कर, यही बात कहा है। ऐ दर्द… कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…. है राज बहुत गहरा, वो दिल…

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *