आओ करें बागवानी

आओ करें बागवानी | Kavita Aao Kare Bagwani

आओ करें बागवानी

( Aao Kare Bagwani )

 

डाल-डाल चिड़िया चहके,
ताल-तलइया पानी।
कल-कल करके बहती नदिया,
गाँव करे अगवानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी।

पेड़ न रोने पाएँ कहीं पे,
इसपे नजर गड़ाना।
छाँव न घटने पाए धरा पे,
मिलकर इसे बचाना।
आओ करें बागवानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

कंक्रीट के जंगल में,
अमराई नहीं मिलेगी।
जमीं-खेत से शहर उगेंगे,
पुरवाई नहीं मिलेगी।
मिलकर फिजा बनानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

मधुरस घोलती कोयल दिल में,
दबे न उसकी कूक।
आमोद-प्रमोद में जीवन बीते,
उठाये दिल में हूक।
दुनिया उसकी दीवानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

नया श्रृंगार करेंगे जंगल,
जंगल में होगा मंगल।
स्वस्थ्य, नीरोगी रहेगी जनता,
होता रहेगा दंगल।
बरसेगी बरखा-रानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

तरुवर की शाखों पे बच्चे,
झूलेंगे तब झूला।
धन-संचय के चक्कर में मानव,
क्यों अपनी जड़ भूला।
जरा बरतो सावधानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

मत काटो पर्वत की बाँहें,
नभ तक उसको उठने दो।
तप-त्याग-संयम की चादर,
बढ़े उसे तो बढ़ने दो।
है मिट्टी मेरी बलिदानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

इंद्रधनुष के रंगों में,
रंग जाए ये जग सारा।
सज जाए जीवन की डाली,
कम न हमें गँवारा।
रगो में रहे रवानी,
जग की रीति पुरानी,
अमिट हो अपनी निशानी,
जग की रीति पुरानी।

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

Similar Posts

  • एक चुटकी सिंदूर | Kavita Ek Chutki Sindoor

    एक चुटकी सिंदूर एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर हिंदू धर्म परिणय व्यंजना, हर नारी मनमोहक श्रृंगार । मांग अंतर सिंदूर शोभा, सुखद जीवन स्वप्न साकार । प्राण प्रिय दीर्घ वय कामना, अलंकृत पद सम कोहिनूर । एक चुटकी सिंदूर से,दांपत्य खुशियां भरपूर ।। वैदिक कालिन दिव्य परंपरा, प्रेम भक्ति अथाह समाहित । पावन दृष्टांत…

  • इधर उधर की बातें छोडों | Idhar Udhar ki Baatein

    इधर उधर की बातें छोडों ( Idhar udhar ki baatein chhodo )    इधर उधर की बातें छोडों, मुद्दे पर बस आने दो। राजनीति पर बहस नही अब,राष्ट्र उदय हो जाने दो। चर्चा ही करनी है यदि तो, भूख गरीबी पर कर लो, शिक्षा स्वास्थ्य जो मूल विषय है,बात हमे बतलाने दो। कन्या भ्रूण की…

  • बदलने से | Badalne se

    बदलने से हमको परहेज़ है साहब कहाँ बदलने से।कुछ न बदलेगा मगर बस यहाँ बदलने से। बात कोई नहींं करता वहाँ बदलने कीहम बदल सकते हैं सचमुच जहाँ बदलने से। न दिल, न जज़्बा, न लहजा, न नज़रिया, न नज़रकुछ बदलता नहीं है चेहरा बदलने से। सर झुकाने के तरीके के सिवा क्या बदलादिल बदलता…

  • आशा झा की कविताएं | Asha Jha Poetry

    राखी पर मौलिक ( गीत ) बहना घर आई मुस्काती गातीदेखो आई आईआई आई आई राखीउत्साह उमंग में कमी न रखतीजाऊंगी भइया घर सबसे कहतीराखी मिठाई लेने बाजार जातीदेखो आई आईआई आई आई राखीबहना कहे भइया संग न छोड़नावादा किया जो मुझसे न तोड़नाभाई को याद दिलाती जातीदेखो आई आई आई आई आई राखी ।दीर्घायु…

  • मोबाइल- hindi kavita

    मोबाइल   –>मोबाइल से क्या सही,क्या गलत हो रहा है || 1.नहीं था बड़ा सुकून था, दोस्त परिवार के लिये समय था | दिल मे चैन दिमाक शांत, सुखी संसार के लिये समय था | न जाने क्या भूचाल सा आया, समय लापता सा हो गया | आज हर इंसान व्यस्त है, बस मोबाइल सब…

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *