याद तेरी जब आती है

याद तेरी जब आती है

याद तेरी जब आती है

*****

पुलकित हो जाए रोम रोम,
सतरंगी दिखे है मुझको व्योम।

रवि की रश्मियां नहला जातीं,
व्यथित मन भी बहला जातीं।

प्रेम सागर में गोते लगाएं,
कभी डूबें कभी उतराएं।

संगम चाहे व्याकुल मन,
बिन तेरे न लागे मन।

लुटा दूं तुम पर जीवन धन,
महक उठता है कण कण।

जब याद तेरी आती है,
बहार ही छा जाती है।

दुःख दर्द समस्त जाता हूं भूल,
बिन तेरे सब है निर्मूल।

यादों में कहीं खो जाता हूं,
आगोश में तेरे स्वयं को पाता हूं।

अधरो पर छाए मुस्कान,
स्वप्न में ही हो जाए विहान।

मन मयूर हो नाच उठता है,
पग धरा पर न टिकता है।

हृदय विचरण करे आसमान,
तुझ पर ही सदा रहे ध्यान।

याद तेरी जब आती है,
कानों में कुछ कह जाती है।

सांसों को सिहराती है,
जब याद तेरी आती है।

रेशमी जुल्फें लहराती तेरी,
चेहरे पर छाई वो प्यारी हंसी।

जी चाहे बस यही निहारूं,
प्रियतमा प्रियतमा तुझे पुकारूं।

यही मेरे जीवन की थाती है,
मैं दीया और तू बाती है।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

न्याय

 

Similar Posts

  • हवा का झोंका | Hawa ka jhonka

    हवा का झोंका ( Hawa ka jhonka )   मधुर मधुर बहती पुरवाई मधुर हवा का झोंका आंगन में बहारें आई आया मनमीत अनोखा   खिल उठा मधुबन सारा महक गई वादियां सभी खुशबू फैली मोहक बन चहक गई कलियां तभी   उनके आ जाने से आया मस्त हवा का झोंका बहारों को मिल गया…

  • देव भूमि की सैर | Poem dev bhoomi ki sair

    देव भूमि की सैर ( Dev bhoomi ki sair )   यूं ही नहीं बसती जिंदगानी यहां, यूं ही नहीं समाती बर्फ की आगोश में वादियां। यूं ही नहीं लुभाती सैलानियों को जन्नत की घाटियां। कुदरत भी सफेद चादर सी बिछा देता है उनके आगमन में, कुछ तो बात है मेरे उत्तराखंड में, कुछ तो…

  • स्नेह की डोर | Sneh ki Dor

    स्नेह की डोर ( Sneh ki Dor )    मूहूर्तवाद के चक्कर में होते त्योहार फीके फीके, डर से बहना ने नहीं बांधा भाईयो के कलाई में राखी, डर का साम्राज्य खड़ा कर समाज को भयभीत करते हैं धर्म एक धंधा है, जिसमें पढ़ा लिखा भी अंधा है जनता समझने लगीं हैं मूहूर्तवाद के कारोबार…

  • घर घर आएंगे राम | Ghar Ghar Aayenge Ram

    घर घर आएंगे राम ( Ghar Ghar Aayenge Ram )   घर घर राम आएंगे मर्म धर्म का बतलाएंगे पुन स्थापित होंगे राम अवध में फिर से प्राण प्रतिष्ठा होगी जन-जन के हित साधें राम नरेश अवध के जय श्री राम मनु के वंशज कहलाते श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है श्री राम कौशल्या सुत दशरथ…

  • भूख | Bhookh Par Kavita

    भूख ( Bhookh )   मैं भूख हूं, मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में साधू संत फकीर में फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं में मिलती हूं मजदूरों…

  • राखी | Kavita Rakhi

    राखी ( Rakhi ) “धागा” तो इसका कच्चा सा होता है. मगर यह रिश्ता यह पक्का सा जोड़ता है। होता तो है यह कमजोर बहुत ही… सबसे ज्यादा मजबूती यही प्रदान करता है। भाई तो हर बहन का ही मान होता है. कभी दोस्त कभी पिता समान होता है. कभी हँसाता है, तो कभी रुला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *