Kavita Prempash Anubandhan

प्रेमपाश अनुबंधन | Kavita Prempash Anubandhan

प्रेमपाश अनुबंधन

( Prempash anubandhan ) 

 

शरद गर्म वर्षा का आना,
हेंमत शिशिर बसंत सुहाना।
अलग रंग में रंगी प्रकृति,
कैसा सुंदर जग का बंधन।।
मानो प्रेमपाश अनुबंधन।।

ऋतु बसंत को मदन कहां है,
जन-जन में उल्लास बहा है।
बाग बगीचे सब हरषाए,
नव पल्लव में मोद भरा है।
मन मधुकर सम है स्पंदन।
मानो प्रेमपाश अनुबंधन।।

प्यासी धरती आस लगाए,
कब मेघा पानी बरसाए।
मिटे तपन हर जीव जन्तु की,
हरियाली सबके मन भाए।
हृदय भाव से हो अभिनंदन
मानो प्रेमपाश अनुबंधन।।

आओ जीवन सरस बनाएं,
नीरसता को दूर भगाएं।
प्रेम प्रीत का भाव जगाकर,
जांगिड़ हम मानव बन जाएं।
आज करें कुदरत को वंदन।।
मानो प्रेमपाश अनुबंधन।।

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सुंदर सोचें, सुंदर बने | Prernadayak kavita

 

 

Similar Posts

  • इक भॅवरा | Kavita Ik Bhanwara

    इक भॅवरा ( Ik Bhanwara ) इक भॅवरा है मस्त मिलोगे करता है गुन्जार मिलोगे कहता है वो कली से जाकर क्या मुझको स्वीकार करोगे कली खिली और खुलकर बोली कहो मेरी हर बात सुनोगे छोड़ के मुझको किसी कली से तुम नजरें न चार करोगे बोलो मुझको प्यार करोगे भंवरा बिन सकुचाते बोला मानूगा…

  • सुभाष चन्द्र बोस | Hindi Poem on Subhas Chandra Bose

    सुभाष चन्द्र बोस ( Subhas Chandra Bose )    अपने प्यारे नेता जी,थे सबके प्यारे नेता जी! आजादी के नायक थे, बोस अपने नेता जी !! जन-मन के सच्चे नायक, देशभक्त नेता जी, भगवत गीता से थे प्रेरित, सर्व-प्रिय नेता जी ! चकमा देकर जेल से निकले ऐसे थे नेता जी, अंग्रेजो के बाप निकले…

  • मुफ्त की सलाह | Poem on muft ki salah

    मुफ्त की सलाह ( Muft ki salah )     फ्री फ्री फ्री मुफ्त की सलाह मिल रही सबको फ्री हर मुश्किल समस्या का कोई इलाज लीजिए फ्री   सब हथकंडे सारे नुस्खे कई फार्मूले मिल जाएंगे मुफ्त की सलाह देने कई माहिर विद्वान आएंगे   चुनावी चक्कर में पड़ गए आओ सलाह लीजिए जीत…

  • Best Hindi Kavita | Best Hindi Poetry -मन की बातें

    मन की बातें ( Man ki Baaten )     इस रात मे  तन्हाई  हैं, बस मैं हूँ और परछाई है। खामोश से इन लम्हों में, हुंकार और रूसवाई है।   ऐसे मे तुम आ जाओ गर,खामोशी में शहनाई है। कहता है मन बेचैन है,तुम आ मिलो ऋतु आई है।   ठण्डी हवा मदमस्त है,फिंजा…

  • आई फ्लू | Eye Flu

    आई फ्लू ( Eye Flu )    बारिश बुला रही बीमारियां रखना उसका ध्यान, छूने मत देना प्रभावित व्यक्ति कोई भी सामान। नाक-कान स्कीन के साथ रखें ऑंखों का ध्यान, मौसम-करवट बदल रहा बचना सभी इन्सान।। आज हर तरफ़ा हो रहा है इस वायरस का शोर, हल्के में नहीं लेना इसको करना बातों पर गौर।…

  • यह दुनिया है जनाब | Yeh Duniya hai Janab

    यह दुनिया है जनाब ( Yeh Duniya Hai Janab )   सब पर उंगली उठाती, सब की हकीकत बताती है खुद- कमियां छुपाकर सबकी कमियां गिनती है !  यह दुनिया है जनाब ‘सफेद कपडे़ होते हुये दाग दिखाती है, ये दुनिया है जनाब काँच सा चमकने के लिये, बिखेर कर  रख देती है  खुद के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *