Saroj Koshik

सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

क्या तुमने

क्या तुमने झरना देखा है?
देखी है उसकी यात्रा?
तुम्हें तो सिर्फ
अपने सुख से
मतलब है।
बताती हूं उसकी यात्रा का दुख।
तुम्हारी तरह मैंने
भी चाहा था मेरा
जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर।
लेकिन,
जब चुल्लू में उसका जल भरा
तो रंग मिला लाल
रक्त रंजित सा।
एक घायल चेहरा
कहता हुआ तूने भी न समझा मेरी
चोट के दर्द को?
अपने उद्गम से
जब निकलता हूं
तो अकेला होता हूं,
लेकिन रूकता नहीं
पत्थरों से टकराता ,
घायल होता,बहता
चला जाता हूं नीचे,
तुम मुझे ऊपर से नीचे गिरते देखकर,
आनंदित होते हो,
तस्वीरें खींचते हो,
अपने स्वार्थ में लीन
ध्यान ही नहीं आता
मैं कहां से गुज़रा,
कितना चोटिल,
चिट्टे पानी में देखते
अपने से हट कर
तब न दिखता किमैं
खुशी खुशी बह रहा
उसमें कितना दर्द
भरा है,भीतर ही भीतर।
तुम तो एक चोट से
घायल ,हाहाकार
करने लग जाते हो,
खुद को गिरने से
बचाने के लिए
दूसरों को गिराते हो
तुम क्या जानों कि
कितनी पीड़ा होती है,
गिरता हूं मैं जब
ऊपर से नीचे की ओर।
आदमी कितना स्वार्थी होगया है
अपने सुख के खातिर
दूसरे के दर्द को
समझना नहीं चाहता।
समझता,तो कभी न ख्वाहिश करता
मेरा जीवन,मेरा प्यार, झरने सा हो
बहता रहे,हर,हर।
कभी कभी अपने
दायरे से बाहर आकर
एक संवेदनशील
हृदय को धारण करो।
मानव बनो।
ज्ञानी नहीं।

Saroj  Koshik

सरोज कौशिक

यह भी पढ़ें :-

स्मृतियों के झरोखे से | Smritiyon ke Jharokhon se

Similar Posts

  • विद्या शंकर विद्यार्थी की कविताएं

    गीत चैती छठ के केकर कटोरवा अब खाली बाटे होभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया करेजवा में होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,,। निर्धन कटोरवा अब खालि बाटेभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया महंगिया नू होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,। आदितमल गोसंईया मनाई कइसे होछठिया करे जाई घाटछठी माई से दुखवा बताई कइसे होगड़ल गोड़वा में कांट, केकर ,,,,,। भला…

  • नवभिहान | Navabihan

    नवभिहान ( Navabihan )   बीती रात अब हुआ सवेरा नवभिहन का अभिनंदन हो नव रचना से श्रृंगार करो फिर जग भर भारत का वंदन हो मानो,आरंभ के गुजरे वर्ष 76 नव स्फूर्ति से आगे अब साल 77 नव उदय मन हो नव कीर्तिमान ठोस धरा पर हो भारत महान त्यागो ईर्ष्या द्वेष भेद भाव…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

  • कोरोना का रोना | Corona ke upar kavita

    कोरोना का रोना ( Corona ka rona ) –> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे || 1.कोरोना वायरस फैल रहा,जाने कैसी बीमारी है | रोका नहीं गया इसको तो,आगे चल के महामारी है | इसके बारे मे कुछ पता नहीं,अभी ये बन्द अलमारी है | हमको ही मिलकर लडना…

  • राम दूत हनुमान | Hanuman ji kavita

    राम दूत हनुमान ( Ram doot hanuman )    शंकर भोलेनाथ के आप ग्यारवें रूद्र अवतार, मंगलवार व शनिवार ये दोनों है आपके वार। जो नर-नारी श्रृद्धा से यह लेता आपका नाम, बन जातें है बिगडे़ हुऐ उसके सारे वह काम।।   माता अंजनी के पुत्र और श्रीराम प्रभु के दूत, बचपन में सूरज को…

  • पति-पत्नी | Pati patni par kavita

    पति-पत्नी ( Pati patni )     लिखा है लेख यही ईश्वर ने हमारा, सोचकर बनाया है ये रिश्ता प्यारा। कहा जन्में हम‌ और कहा पर तुम, फिर भी इतना प्यार है यह हमारा।।     जीवन का डोर ये बंध गयी है ऐसे, सात फेरों का सारा खेल यह जैसे। पति और पत्नी कहलाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *