बाद तुम्हारे

बाद तुम्हारे | Kavita Baad Tumhare

बाद तुम्हारे

( Baad Tumhare )

जो आशा के बीज थे बोए,
उन पर वक्त के ऑसू रोए,
छोंड़ गए तुम साथ हमारा,
कैसे हो बिन तेरे गुजारा,

आज नहीं तुम साथ हो मेरे,
तब चिंता घेरे बहुतेरे,
कैसे सबसे पार मै पाऊं,
विकट परिस्थित घबरा जाऊं,

आती है अब याद तुम्हारी,
पापा हर एक बात तुम्हारी,
सजल ऑख से बहती है,
जीवन की कड़वाहट सारी,

कठिन मगर सारी सच्ची थी,
सीख तुम्हारी सारी अच्छी थी,
वही काम आती अब बाद तुम्हारे,
जब भी जीवन मे हम हारे।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

रक्तदान पर कविता

Similar Posts

  • गुरु क्या होते है | Guru Kya Hote Hain

    गुरु क्या होते है ( Guru Kya Hote Hain ) माता पिता ने पैदा किया, और दिया गुरु ने ज्ञान।। लाड प्यार दादा दादी ने दिया और दिया गुरु ने अच्छे बुरा का ज्ञान। हृदय में जब भी उठे विकार शांत उन्हें गुरु ने कर दिया। इसलिए आभार गुरु करता हूँ।। माता पिता ने पैदा…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

  • यादों के पन्ने | Yaadon ke Panne

    यादों के पन्ने ( Yaadon ke Panne )    पुरानी यादों को खोल कर देखा तो याद बहुत आई उन बिताये हुये लम्हों की याद बहुत आई सकूल की वह प्यारी सी मस्ती, लड़ना झगड़ना फिर खेलना कुस्ती स्वागतम पर बैठकर बातें करना बातों बातों मे ही हंसने रोने की याद बहुत आई बीते दिनों…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

  • वो मजदूर है | Mazdoor kavita

     वो मजदूर है ( Wo mazdoor hai : Kavita )   अरे! वो मजदूर हैं इसीलिये तो वो मजबूर हैं उनकी मजबूरी किसी ने न जानी मीलों का सफर तय किया पीकर पानी। पांव में जूते नही छाले पड़ गए थे भारी अमीरो को तो लेने जहाज गए विदेश, उनके लिये तो बसों के भी…

  • खरीद खरीद कर थक गया हूं | Kavita Khareed Khareed kar

    खरीद खरीद कर थक गया हूं ( Khareed khareed kar thak gaya hoon )   सेनेटाइजर खरीदा खरीदा आक्सीमीटर मास्क साथ में हैण्डवाश लाया आयुष काढ़ा तब जबकि आमदनी हुई आधा पीया गिलोय तुलसी का रस नारियल पानी भी ठसम ठस कभी पैरासिटामोल तो कभी खरीदा मल्टी विटामिन कभी डेक्सामेथासोन एजीथ्रोमाइसीन । टीवी अखबार में…

One Comment

Leave a Reply to Ramakant Mishra Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *