Kavita gangaur

गणगौर | Kavita gangaur

गणगौर

( Gangaur )

 

शिव गौरी की पूजा होती ईसर गणगौर मनाती है।
अखंड सौभाग्य दे माँ कन्या मनचाहा वर पाती है।

 

आस्था प्रेम का पर्व भावन राजस्थान की शान है।
चैत्र मास में तीज त्योहार मनाते आलीशान है।

 

उंँट घोड़े सज धजकर सुंदर सी झांकी चलती है।
कर सोलह सिंगार नारियां गणगौर ले निकलती है।

 

सोलह दिवस पूजा होती दूब अक्षत रोली से।
मान और मनुवार होती गीतों में मीठी बोली से।

 

सुहागिन श्रद्धा से करती सुहाग सुख की कामना।
कुंवारी कन्या पूजा करती पूरी होती मन कामना।

 

ये त्यौहार महिलाओं का जनमन आस्था खास है।
गणगौर को भोग चूरमा सिंदूर अटल विश्वास है।

 

दूब ले दोनों हाथों में नव वधूयें पूजन करती है।
दमके सिंदूर माथे पे सौभाग्य से झोली भरती है।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

परहित सरिस धर्म नहिं भाई | Kavita Parhit Saris Dharam Nahi Bhai

Similar Posts

  • नारी नित नमनीय | Nari Nit Namniye

    नारी नित नमनीय ( Nari Nit Namniye )   रंग बिखरे हों रंगोली से भरा हो सारा आकाश नेह का काजल लगाकर खत्म सारे ‘ काश’ हों …..! आदी से उस लक्ष्य तक की वीथिका के वृत्त को जोड़ती और संवारती अब बने हम व्यास। जगत सृजित करे नारी ही बहन बेटी पत्नी मां का…

  • आग | Aag

    आग ( Aag )    शाम को अभी और ढल जाने दो जरा बर्फ को अभी और पिघल जाने दो जरा अभी अभी ही तो ली है अंगड़ाई तुमने दिल को अभी और मिल जाने दो जरा अभी अभी ही तो मुस्कराए हैं लब तेरे अभी अभी ही तो शरमाई हैं आंखें तेरी अभी अभी…

  • गृहिणी जीवन | Kavita Grhinee Jeevan

    गृहिणी जीवन ( Grhinee Jeevan )   प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र,गृहिणी जीवन से स्वस्थ स्वच्छ घर द्वार , अथक श्रम अठखेलियां । अनूप निर्वहन विविध भूमिका, ताकत नजाकत अबूझ पहेलियां । परिवार सम्मान अभिरक्षा ध्येय, सदा मंगल स्तुति चितवन से । प्रबंधन के प्रेरणा सूत्र, गृहिणी जीवन से ।। हर सदस्य रूचि ध्यान, पोशाक खान…

  • आती नहीं दिवाली कभी हमारे घर | Diwali par kavita in Hindi

    आती नहीं दिवाली कभी हमारे घर ( Aati nahi diwali kabhi hamare ghar )   आती नहीं दीवाली तुम क्यों, कभी हमारे छोटे घर। हर बार तुम क्यों जाती हो, बड़े शहर और मोटे घर।।   बाबा कहते हैं अपने घर, नहीं मिठाई मीठी है अम्मा कहती किस्मत है सब, हांडी सारी रीती है सालों…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • झुंझुनू झुकना नहीं जानता है | Kavita

    झुंझुनू झुकना नहीं जानता है ( Jhunjhunu jhukna nahi janta )     रणवीर जुझारू भरी वसुंधरा सारा जहां मानता है युद्ध या अकाल हो झुंझुनू झुकना नहीं जानता है   देशभक्ति भाव भरकर रणधीर समर में रहते हैं शूरवीर रणबांकुरे नित जय वंदे मातरम कहते हैं   मर मिटने का जज्बा ले सीमा पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *