गुनाह

Kavita | गुनाह

गुनाह

( Gunaah )

 

सद्भावों की पावन गंगा
सबके   मन  को भाए
वाणी के तीखे बाणों से
कोई घायल ना हो जाए

 

प्रेम के मोती रहा लुटाता
खता   यही    संसार  में
कदम बढ़ाता फूंक फूंक कर
कहीं  गुनाह  ना  हो जाए

 

कोई अपना रूठ ना जाए
रिश्तो   के   बाजार   में
घूम रहा लेकर इकतारा
गीत   ना   खो   जाए

 

बुलंद हौसला जोश जज्बा
पराक्रम    दिखलाते
मां के लाल सजग सेनानी
विचलित  ना  हो  पाते

 

सबको लेकर साथ चले जो
तूफानों   वीरानों   में
संबल देता उनको ईश्वर
कोई कदम डिगा ना पाए

 

जुर्म की दुनिया में कितने
गुनहगार    भरे    होंगे
रब से यही दुआ करता हूं
कोई गुनाह ना कर पाए

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/sambhal-ja-re/

Similar Posts

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • तस्वीरें भी कुछ कहती हैं

    तस्वीरें भी कुछ कहती हैं   आज मेरे सामने एक तस्वीर नहीं , अनेकों तस्वीरें पड़ी हैं  | अपनी – अपनी व्यथा , दुख और दर्द को लेकर खड़ी हैं | ? आज माँ की तस्वीर को देखा , जो नम आँखों से मुझे देख रहीं थीं , आपनी ममता और स्नेह से दुलार रहीं…

  • मर्यादा | Muktak maryada

    मर्यादा ( Maryada )   सत्य शील सद्भावो के जग में फूल खिलाना है प्यार के मोती अनमोल खुशियों का खजाना है मर्यादा पालक रामचंद्र जी महापुरुष कहलाए पावन वो परिपाटी हमें जन्म-जन्म निभाना है   हर्ष खुशी आनंद बरसे प्रेम की बहती हो धारा जहां मर्यादा जिंदा है सुख सागर उमड़े सारा अनीति अनाचार…

  • क्योंकि अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता

    ‘क्योंकि अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता’ अधूरे ख्वाबों का जवाब नहीं होता,किसी की स्वार्थपूर्ति का हिसाब नहीं होता।ज़िंदगी की राहों में चलते हैं हम,कभी खुशी तो कभी गम का सामना करते हैं हम। कभी राहों में फूल मिलते हैं,कभी काँटों से घायल होते हैं हम।फिर भी चलते रहते हैं अपनी मंज़िल की ओर,क्योंकि अधूरे…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *