Kavita magarmach ke aansoo

मगरमच्छ के आंसू | Kavita magarmach ke aansoo

मगरमच्छ के आंसू

( Magarmach ke aansoo )

 

 

दिखावे की इस दुनिया में लोग दिखावा करते हैं

घड़ियाली आंसू बहाकर जनमन छलावा करते हैं

 

मगरमच्छ के आंसू टपकाते व्यर्थ रोना रोते लोग

अपना उल्लू सीधा करते मतलब से करते उपयोग

 

भांति भांति के स्वांग रचाते रंग बदलते मौसम सा

बात बात में जहर घोलते मौका खुशी या गम का

 

छल कपट सीनाजोरी से जिनका गहरा नाता है

मगरमच्छ के आंसू बहाना जिनको खूब आता है

 

मधुर रसीली बातों के पारंगत होते वो चतुर लोग

गिरगिट भांति रंग बदलते विद्वत्ता का करते ढोंग

 

झूठी संवेदना जताकर जा दिलों में बस जाते हैं

मक्कारी जिनका आभूषण सज्जनता जताते हैं

 

जिनसे काम पड़ा फिर देखो मगरमच्छ के आंसू

लच्छेदार मीठी सब बातें हो भाषण जिनके धांसू

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बुलंद हुंकार | Poem Buland Hunkar

Similar Posts

  • हालात ही जिंदगी संवारते | Zindagi par geet

    हालात ही जिंदगी संवारते ( Halat hi zindagi sanwarte )   हिम्मत हौंसले सदा हमारा बिगड़ा वक्त संवारते। हालातो से क्या डरना हालात जिंदगी संवारते।   सुख दुख तो आते रहते आंधी तूफां बनकर जब छाये। वक्त कब करवट बदले समय क्या-क्या खेल दिखाए। साहस के दम चलने वाले बोलो हिम्मत कब हारते। मुश्किलों का…

  • बचकर रहना | Bachkar Rahana

    बचकर रहना ( Bachkar rahana )   फ़िज़ा की हवाओं में जहर है घुला हुआ सांस भी लेना तो संभलकर फिसलन भरे हैं रास्ते कदम भी रखना तो संभलकर नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी जबान पर शराफत है मगर मुश्किल है किसी पर यकीन करना चाहते हो यदि बचकर रहना, तब रिश्ते में बंधना…

  • खता | Khata

    खता ( Khata )    वफादारी भी जरूरी है हर किसी के साथ किंतु,हो उसी के साथ ,जो करे कद्र उसकी देख लिया है ,करके भी उनकी इज्जत हमने सिवा बदनामी के ,कुछ न मिला उनसे हमे रिश्ता है उनका ,सिर्फ उनके मतलब भर से उनकी फितरत ही नही, सगा होने की कभी न समझे…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • मैं खुशनसीब | Main Khushnaseeb

    मैं खुशनसीब ( Main Khushnaseeb)   आज समझता हूं खुशनसीब खुद को काटों की दवा भेज दी खुदाने मुझको जख्मों की दवा लाया है दोस्त मेरा चमन की हवा लाया है दोस्त मेरा खुशनसीब फूल हूं मैं खिला हुआ कौन कहता है की मैं हूं बिखरा हुआ सवालों के घेरे से निकला हूं आज बाहर…

  • गुरु की महिमा ( दोहे ) | Guru ki mahima

    गुरु की महिमा ( दोहे ) ***** १. गुरु चरणन की धुलि,सदा रखो सिरमौर आफत बिपत नाहिं कभी,आवैगी तेरी ओर। २. गुरु ज्ञान की होवें गंगा,गोता लगा हो चंगा बिन ज्ञान वस्त्रधारी भी,दिखता अक्सर नंगा। ३. गुरु की वाणी अमृत, वचन उनके अनमोल स्मरण रखो सदा उन्हें,जग जीतो ऐसे बोल। ४. गुरु की तुलना ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *