Kavita main aurat hoon

मैं औरत हूँ | Kavita main aurat hoon

मैं औरत हूँ

( Main aurat hoon )

 

मैं औरत हूँ
मैं नारी हूँ
मैं न चाहूँ
मंदिरों में
ग्रंथों में
मैं पूजी जाऊँ

 

मैं तो बस
इतना चाहूँ
दिलों में
सबके मैं
बस जाऊँ

 

माधुर्य, ममता की
मूरत कहलाऊँ
धरती समान ‘गर
जननी हूँ तो
उसकी तरह न
मैं रौंधी जाऊँ

 

सुंदरता की देवी हूँ
तो भोग विलास की
वस्तु न बन कर रह जाऊँ
सिर पर चाहे न
मुझे सजाओ मगर
ठोकर में भी न
रहना मैं चाहूँ

 

औरत हूँ, नारी हूँ मैं
अबला समझ कर
कमज़ोर न समझना
सब्र संयम की इंतहा की
वक्त पड़ने पर
इम्तिहान से भी
डरना मैं न जानूँ

#Happy Women’s Day…

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

हे भोले हे भंडारी | Kavita he bhole he bhandari

Similar Posts

  • ग्रहों का कुंभ

    ग्रहों का कुंभ नीलाभित नभ में लगा, कुंभ ग्रहों का मीत।रूप राशि शशि को पुलक शुक्र निहारे रीत।। दिनकर हँस स्वागत करे, उषा रश्मि शुभ स्नान।सिंहासन आसीन गुरु, पा श्रद्धा-सम्मान।। राई-नौन लिए शनि, नजर उतारे मौन।बुध सतर्क हो खोजता, राहु-केतु हैं कौन? मंगल थानेदार ने, दिया अमंगल रोक।जन-गण जमघट सितारे, पूज रहे आलोक।। हर्षल को…

  • मानवता ही धर्म हमारा | Manavta hi Dharm Hamara

    मानवता ही धर्म हमारा ( Manavta hi dharm hamara )   जहां प्रेम की सरिता बहती, सद्भावो की नव धारा। मजहब में क्या रखा भाई, मानवता ही धर्म हमारा। मानवता ही धर्म हमारा अपनापन दीन ईमान हो, शुभ कर्म कीर्तिमान हो। मधुर तराने राष्ट्रगान, कड़ी मेहनत स्वाभिमान हो। पीर हर लें दीन दुखी की, ऐसा…

  • होली के दिन | Poem Holi Ke Din

    होली के दिन ( Holi ke din )   छोड़िए शिकवे गिले खटपट सभी होली के दिन। अच्छी  लगती  है  नहीं ये बेरुखी होली के दिन।। वो  हमारे  पास आकर कान में ये कह गये, आदमी को मानिए न आदमी होली के दिन।। चार  दिन  की  जिन्दगी ही पाई है हमने, सभी, इश्क के रंग…

  • लघुदीप | Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep )    सघन तिमिर को तिरोहित कर देती है कक्ष से नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी से आबद्घ प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर, असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गन्ध रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्स्ना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध…

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • बादल आषाढ़ के | Baadal Ashad ke

    बादल आषाढ़ के ( Baadal Ashad ke ) घिर आए फिर बादल आषाढ़ के, हे जलज मेघ तो अब बरसाओ, तपते जेठ से अब त्रस्त हुए सब तुम कुछ राहत तो अब पहुचाओं।। तुम्हारे बिना सुनी थी हरियाली मन में ना कोई भी थी खुशहाली ! प्यासी धारा तप रही चहूं ओर से, तुम बिन…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *