Man ka Dar

मन का डर | Man ka Dar

मन का डर

( Man ka Dar )

 

चलते चलते न जाने कहाँ तक आ गये हैं,
कामयाबी की पहली सीढ़ी शायद पा गये हैं,
कुछ पाने का जूनून आँखों में है बसा हुआ
मगर पहला क़दम रखूं कैसे डर ये सता रहा,

ख़ुद पर इतना यक़ीन कभी किया ही नहीं,
कुछ जीत लेने का मज़ा कभी चखा ही नहीं,
कभी ज़िन्दगी से तो कभी रिश्तों से हारे हैं हम
दुनिया को हराने का नशा कभी किया ही नहीं,

शोर बहुत ही शोर हो रहा है मेरे अंदर अभी,
जज़्बातों का फुट रहा है दिल में ज्वालामुखी,
रब का करम है या किसी की दुआओं का असर,
ठंडी हवा के झोंके ने दस्तक दी मेरे दरिचे पे अभी,

दिल की धड़कनों का बेतहाशा मचलना जारी है,
अजीब सा दीवानापन दिलों दिमाग पे तारी है,
किसी ख़्वाब का सा मंज़र चल रहा आँखों में,
आँखों देखी हक़ीक़त पे भी कैसी ये बेएतबारी है,

मुझे मेरे ख़्याल के क़दमों को चलाना है इस कदर,
ख़ुद पे यक़ीन करके नाचती फिरूं शामों- सहर,
इक डर जो मुझमें समाया है उसे निकाल फेकूं,
सोच के पंख फैलाऊं नाप लूँ अंबर का शहर

Aash Hamd

आश हम्द

पटना ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

हसद | ईर्ष्या

Similar Posts

  • घर का बड़ा बेटा | Ghar ka Bada Beta

    घर का बड़ा बेटा आज टांग कर बैग,वह निकल गया कुछ दूर।घर की देख परेशानी,वह कमाने के लिए हुआ मजबूर। कभी था घर का राजा बेटा,आज हुआ वह नालायक।कमा के पैसा जो देता है,कहलाता है वह बेटा लायक। बहन की शादी करनी है,छोटा है अभी भाई।उसका भी अभी पढ़ना है,अब तो कमाना पड़ेगा भाई। बीमारी…

  • नहीं होती | Nahi Hoti Kavita

    नहीं होती ( Nahi hoti )   जिन्दगी कहानी नहीं होती । एक सी रबानी नहीं होती ।।   उधारी बाप और बेटे में । आज मुंह जबानी नहीं होती ।।   इबादत खाली हाथ करने से । कोई मेहरबानी नहीं होती ।।   आज के दौर में पहले जैसी । हकीकत बयानी नहीं होती…

  • मचल गया दूल्हा फिर आज | Dulha par kavita

    मचल गया दूल्हा फिर आज ( Machal gaya dulha phir aaj )    बहुत बताया नही माना दुल्हा, सबके सब सोच रहें क्या होगा। बोला गाड़ी मुझे दहेज में लेना, नही तो बारात अकेला जायेंगा।।   जैसे करके मोटरसाइकिल वे लाऐ, गहना घरवाली का वह बेच आऐ। अब तो लो फेरे आप कॅवर साहब, क्यों…

  • दिल आ जाता है | Dil Aa Jata Hai

    दिल आ जाता है ( Dil Aa Jata Hai ) ये दिल कमवक्त किसी न किसी पर आ जाता है। भले ही सामने वाला इसे पसंद करे न करें। पर दिल उन्हें देखकर बहक जाता है। और मोहब्बत का बीज यही से अंकुरित होता है।। दिल की पीड़ा सहकर गीतकार बन गया। मेहबूब को फूल…

  • सुन खरी-खरी | Sun Khari-Khari

    सुन खरी-खरी! ( Sun khari-khari )    खामियाँ निकालने में साँसें तेरी नप जाएँगी, रख होश-ओ-हवास काबू में,साँसें उखड़ जाएँगी। न वक़्त है तेरे काबू में और न ही दिल है काबू में, किसी प्रतिशोध में खूबसूरत दुनिया उजड़ जाएगी। न तेरी मुट्ठी में जमीं है,न आसमां,न चाँद-सितारे, एकदिन तेरे जिस्म से ये रुह भी…

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *