मायके में

मायके में | Kavita Mayke Mein

मायके में

( Mayke Mein )

मौसमों का आना जाना है मायके में
सावन से रिश्ता पुराना है मायके से
हरियाली तीज पर मायके आती हैं बेटियां
सावन के झूलों में झुलाई जाती हैं बेटियां
लाड़ जो पीछे छोड़ गई थी
आती है वापिस पाने को
मां पापा भी जतन करते,
बेटी के नाज़ उठाने को
भाभियों संग मेंहदी के रंग
खिल जाते हैं हथेली पर
बेटियां उन्मुक्त हो खिलखिलाती हैं
पीहर की दहेली पर
भाई शुभ मनाते हैं
बहना के पीहर आने को
फूले नहीं समाते,
राखी की डोर में बंध जाने को
चूड़ी, बिंदी, साज़ सिंगार
सब सखियों संग सजातीं हैं
बेटियां पीहर में आकर
यूं अपनी जगह बनातीं हैं

शिखा खुराना

शिखा खुराना

यह भी पढ़ें :-

मृत्यु | Kavita Mirtyu

Similar Posts

  • नशे से हुआ इंसान बर्बाद

    नशे से हुआ इंसान बर्बाद उड़ता युवा नशा मुक्त समाज की ओर बढ़ते कदम,एक सपना है जो सच होने की उम्मीद है।।नशे की जंजीरों से मुक्त होकर,हम एक नए युग की ओर बढ़ सकते हैं। नशा मुक्त समाज में हर कोई होगा स्वस्थ,हर कोई होगा खुशहाल, हर कोई होगा समृद्ध।नशे की लत से मुक्त होकर,हम…

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

  • डोर | hindi poem on life

    डोर ( Dor ) रंग बिरंगी पतंग सरीखी, उड़ना चाहूं मैं आकाश। डोर प्रिये तुम थामे रखना, जग पर नहीं है अब विश्वास।।   समय कठिन चहुं ओर अंधेरा, घात लगाए बैठा बाज़। दिनकर दिया दिखाये फिर भी, खुलता नहीं निशा का राज।।   रंगे सियार सरीखे ओढ़े, चम चम चमके मैली चादर। पा जायें…

  • साथ तुम आ जाओ | Romantic Poetry In Hindi

    साथ तुम आ जाओ   ( Saath tum aa jao ) साथ आज तुम आ जाओ तो, संबल मुझको मिल जाए। जीवन  नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।   कंटक पथ है राह कठिन है, कैसे मंजिल पाऊंगा। हाय अकेला चला जा रहा, साथी किसे बनाऊंगा। फिर भी बढ़ता जाऊंगा, शायद किनारा मिल जाए।…

  • कागा कारवां | Kaga Karvan

    हिंदी है हम हिंदी है हम हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी लिखना पढ़ना हिंदी में राष्ट्र भाषा हमारी हिंदी आन बान शान जान ज़ुबान आलीशान रोम रोम में बहती धारा भाषा हमारी हर शब्द में प्रेम की ख़ुशबू पावन कल कल करती रस धारा भाषा हमारी बोल चाल में खिलते दिल के कंवल आनंद की चलती…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *