Kavita Mere Avgun Har lo na Prabhu

मेरे अवगुण हर लो ना प्रभु | Kavita Mere Avgun Har lo na Prabhu

मेरे अवगुण हर लो ना प्रभु

( Mere avgun har lo na prabhu ) 

 

दर आया लेकर अरदास, मेरी झोली भर देना प्रभु।
मैं मूरख नादान हूं ईश्वर, मेरे अवगुण हर लेना प्रभु।
सृष्टि का संचार तुमसे ही, तुम ही पालनहारे प्रभु।
भर देते भंडार सबके, सारे जग के रखवारे प्रभु।

मन मंदिर में दीप जलाऊं, उजियारा कर देना प्रभु।
नाम भजूं दिन-रात हरे, मेरे अवगुण हर लेना प्रभु।

जब तप योग नहीं माला, भक्त तिहारा भोला भाला।
मंझधार में अटकी नैया, भगवन तू ही है रखवाला।
खुशियों से दामन भरके, जग रोशन कर देना प्रभु।
तुम ही एक मेरे सहारे, मेरे अवगुण हर लेना प्रभु

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

स्मित स्मृतियों की मृदु मंथर वात | Smrtiyon par Kavita

 

Similar Posts

  • अतुल्य भारत | Kavita Atulya Bharat

    अतुल्य भारत ( Atulya Bharat ) अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि सर्व धर्म समभाव छटा, स्नेह प्रेम भाईचारा अनंत । विविधता अंतर एकता, जीवन शैली संस्कार अत्यंत । खेती संग खुशहाली अथाह, परिश्रमी ओज सम रवि । अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि ।। दक्षिणी एशिया वृहत्तर राष्ट्र, पर्यटन क्षेत्र अति उत्तम । उत्तर शोभा दिव्य…

  • सावन मास | Kavita Sawan Maas

    सावन मास ( Sawan Maas ) सावन के मास में वो, शिवजी पर जल ढारत है। बेल पत्ती और फूलों से, पूजा नित्यदिन करती हैं। मनोकामना पूरी कर दो, सावन के इस महीने में। मिलवा दो प्रभु अब मुझे, उस जीवन साथी से। जिसके सपने देख रही, मानो कितने वर्षों से। अब की बार खाली…

  • Kavita | ये क्या हो रहा है

    ये क्या हो रहा है  ( Ye Kya Ho Raha Hai )     घर से बाहर निकल कर देखिए- मुल्क़ में ये क्या हो रहा है, सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखे पेट सो रहा है । मुल्क़ में ये…   खेतों की ख़ामोशियों में काट दी जिसने अपनी उम्र सारी, बुढ़ापे…

  • स्नेह से प्रेम | Kavita Sneh se Prem

    स्नेह से प्रेम ( Sneh se Prem ) स्नेह से प्रेम जताया जाना उपहार में गुलाब दिया जाना सूर्य का उदय होना यां शिशु का जन्म लेना सब संकेत प्यार को परिभाषित करते हैं गहरा लाल रंग फूलों पर कोमल दिखता है वही लाल रंग आंखों में आकर उग्र होता है मन के भाव और…

  • सम्पूर्ण भारत | Sampurn Bharat

    सम्पूर्ण भारत ( Sampurn Bharat )   बिना सिन्ध के हिन्द कहाँ है, रावी बिन पंजाब नही। गंगा कैसे सुखी रहेगी, जब तक संग चिनाब नही। हिंगलाज के बिना भवानी,कटासराज बिन शिव शंम्भू, गिलगित और गार्रो की घाटी,बिन भारत सम्पूर्ण नही। ढाका के मलमल के बिना, भारत माता सँवरे कैसे। तक्षशिला गंधार बिना ये, रूप…

  • बीज नियत करता है | Ghazal

    बीज नियत करता है  ( Beej niyat karta hai )     बीज नियत करता है जैसे, वृक्ष स्वभावऔर विस्तार! विगत कर्म निश्चय करते हैं वर्तमान जीवन आधार !   जिसका गत में सत्कर्मों का,अपना लेखा उचित रहा वह पा लेता अनायास ही,सुख सुविधाओं के आगार !   उसे जन्म से ही मिल जाते,सुख यश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *