नाकाम | Kavita Nakaam

नाकाम

( Nakaam )

दुनिया की उम्मीदों पर खरा ना उतर सका मैं।
ज़िंदा रहते खुद को मरा ना समझ सका मैं।
अपने कद का अंदाज़ा सदा रहा मुझे।
अफसोस है कि खुद से बड़ा ना बन सका मैं।
एक उनके लिए, और दूसरा अपने लिए
ऐसे दोहरे चरित्र का प्रहसन ना पहन सका मैं।
ईमानदारी का झूठा मुखौटा चढ़ाकर चेहरे पर,
साधु दिखने की खातिर खुद को ना गिरा सका मैं।
मैंने अपनी नाकामी को लिखने की कोशिश की,
पर जीवन को चरित्र की किताब ना बना सका मैं।
मूर्ख बनाकर नेतृत्व करुं, उपदेश दूं, ये नहीं रहा मेरा मकसद कभी।
खुद को चालाक नेता या उपदेशक ना बना सका मैं।
मैं सफेद को सफेद और काले को काला कहने का साहस करता रहा।
लोगों के ओहदे देखकर उनके रुतबे ना बना सका मैं।
नफरत या दुश्मनी को खेल की तरह नहीं खेला कभी।
युद्ध या नरसंहार की वजह खुद को ना बना सका मैं।
अपनी जरूरतों में कटौती करना मेरी अपनी चाहत रही।
अपने प्रयासों से अकेले, दुनिया को खूबसूरत ना बना सका मैं।
मैं मशहूर नहीं हुआ तो दुनिया के काम का ना रहा
कोई मुकाम हासिल ना किया, कुछ खास किये बिना दुनिया से ना जा सका मैं।

शिखा खुराना

शिखा खुराना

यह भी पढ़ें :-

मायके में | Kavita Mayke Mein

Similar Posts

  • शरद चाँदनी | Sharad Chandni 

    शरद चाँदनी ( Sharad Chandni ) चली है ..पवन शीतल मंद सुगन्ध नूपुरखिले खिले हुए हैशरद की चाँदनी मेंकुन्द के फूलचंद्र पूर्ण आकार सोलह कलाओं को संग लियें उदित हुआ बदली तेजपुंज से भरी-भरीहो रही है अमृत वर्षाआकाश से आज बरस रही है शरद चाँदनीहै ओस की बूँद में भीअमृत बूटी चूर्णसब रोगों का होगा नाशमाँ…

  • चुनाव परिणाम बिहार का!

    चुनाव परिणाम बिहार का! ******* चुनाव परिणाम बिहार का रूला रहा है थका रहा है हंसा रहा है धीरे धीरे आ रहा है काफी वक्त लगा रहा है टीवी वाला अपना टीआरपी बढ़ा रहा है उनको मजा भी बहुत आ रहा है चाहते हैं कुछ और लंबा खींचे गणना ताकि उनकी आमदनी होती रहे चुनाव…

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

  • जिंदगी को महकाना | Tyohar Par Kavita

    जिंदगी को महकाना ( Zindagi ko mehkana )   त्योहारों के दिन आते ही गरीब की मुश्किलें बढ़ती जाती है अच्छे कपड़े,अच्छे भोजन नाना प्रकार के सामग्रियों की जरूरत गरीब की कमर तोड़ देती है अभावग्रस्त जीवन चूल्हे की बुझी राख भूख और बेचारगी से बिलखते बच्चे हताशा और निराशा के अंधेरे में तड़फता बिलबिलाता…

  • संत कबीर दास | Sant Kabir Das par kavita

    संत कबीर दास ( Sant Kabir Das )     आडंबर दिखावे का, करते सदा विरोध। कबीर दास के दोहे, जनचेतना ला रहे।   अल्लाह के बंदे बने, राम के आराधक भी। संप्रदाय सद्भाव के, प्रसून खिलाते रहे।   उपदेश मन भाए, वचन राह दिखाएं। संत कबीर के दोहे, सबके मन भाते रहे।   सभी…

  • अहसास कवि का | Ahsaas Kavi ka

    अहसास कवि का ( Ahsaas kavi ka )    जब खिले फूल खुशबू को महकाते है हाल भंवरो का जो मंडराते है हर चमन मे उढे जब ये सैलाब सा अपने भावों को हम भी लिख जाते है वार अक्सर जो दिल पर कर जाते है भान उनको भी कुछ हम करवाते है जो करती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *