Geet Utho Desh ke Karnadhar

नया भारत | Kavita Naya Bharat

नया भारत

( Naya Bharat )

पतझड़ का पदार्पण हुआ है
हर ओर एक दुःख छाया है
उजड़ गया जो उपवन उसे फिर
बारिश से हमें खिलाना है
अमावस की स्याह रात है
एक-दूसरे के हम साथ है
अंधियारा मिटाने के लिये
मिलकर दीप जलाना है
मझधार में फंसी है नाव हमारी
फिर भी हिम्मत की डोर कसे हुए
इस जीवन की कश्ती को
साहिल पर पार लगाना है
वक्त जो गुजर गया
या जो आने वाला है
ये न सोचे उसका रंग
सफेद या काला है
कल भी भोर होगी
कल फिर मन मुस्कुराएगा
कल फिर चिड़िया चहकेंगी
कल फिर हवा मंहकेगी
कल फिर सावन आयेगा
कल फिर मौसम बदलेगा
कल फिर हरियाली आएगी
कल फिर फूल खिलेंगे
कल फिर हम सब मिलेंगे
कल की उम्मीद से
मन का कलश सजाना है।।

डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
लेखिका एवं कवयित्री
बैतूल, मप्र

यह भी पढ़ें :-

इश्क़ जुगनू-सा | Ishq Jugnu sa

Similar Posts

  • पडोसन | Padosan

    पडोसन ( Padosan )    लगा ली छत पें मैने बाग, पडोसन के आते ही। कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय॥ मुझे दिन मे दिखता चाँद, पडोसन के आते ही…. सुबह सबेरे योगा करने जब वो छत पर आती है। ठंडी हवा की खुँशबू बन, अन्तर्मन को महकाती है॥ मेरे दिल को…

  • टूटकर फूल डाली से | Phool par Kavita

    टूटकर फूल डाली से ( Toot kar phool daali se )    टूटकर फूल डाली से गिरा जब चमन में बगिया हर्षित हुई थी भाव उमड़े मन में खुशबुओं को यूं समेटे समाए हो तन में चेहरे की हो मुस्कान उमंग सारे बदन में टूटकर फूल ना फूली समाई थी जब दुनिया ये सारी फूल…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -नाम जिंदा तो रहेगा

    नाम जिंदा तो रहेगा ( Naam Jinda To Rahega )   मनोरम  शब्द  तेरे  सच कहूँ तो तू रथि है। निःशब्द तेरे भाव है पर सच कहूँ तो यति है। अब  देखना है भाव तेरे सामने आयेगे कैसे, पर  सच  है  ये  की  सिर्फ तू ही इक बलि है।   तडपती  पुण्य  भूमि  फिर  मेरा …

  • जन्म दिवस

    जन्म दिवस ( शुभ जन्म दिन शनिवार 8 फरवरी ) जन्म दिवस विनोद भूरा का,मंगलमय हो ईश lवह तो नित उन्नति करें,दया करो प्रकृति ll जन्म दिवस के साथ ही,खुशियां रखिये खूब lधीरे-धीरे ही मिले,मन माफिक महबूब ll सदा स्वस्थ सुन्दर रहें,प्यारे समाज सेवी विनोद भूरा lउनसे ही उत्तम बने,ईश्वर हर परिवेश ll प्यारा प्यारा…

  • स्वच्छता | Swachchhata Kavita

    स्वच्छता  ( Swachchhata : Kavita )   १.स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करो | गंदगी को साफ करो,स्वच्छ भारत का निर्माण करो ||   २.किसी एक के बस की बात नहीं,सबको मिलकर चलना होगा | इतनी अटी गंदगी को साफ हमें ही करना होगा ||   ३.अवैतनिक काम है ये,अद्रस्य रुप से करना है |…

  • आखिर मिल ही गया रिश्ता | Kavita rishta

    आखिर मिल ही गया रिश्ता ( Akhir mil hi gaya rishta )    आखिर मिल ही गया आज हमारे लिए रिश्ता, चार वर्ष से घूम रहें थें जिसके लिए मेरे पिता। यें बाइसवीं साल में जो हमनें कदम रख दिया, सतायें जा रहीं थी पिताजी को हमारी चिन्ता।।   कही पे लड़कें में कमी तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *