अधरों पर मुस्कान है कविता

Kavita | अधरों पर मुस्कान है कविता

अधरों पर मुस्कान है कविता

( Adharon par muskan hai kavita )

 

अधरों पर मुस्कान है कविता
कवि ह्दय के भाव है कविता
उर  पटल  पर  छाप छोड़ती
सप्त सुरों की शान है कविता

 

वाणी का उद्गार है कविता
वीणा की झंकार है कविता
छू  जाती  मन  के तारों को
देशभक्ति का गान है कविता

 

तख्तो  ताज  हिला सकती है
दिल पर राज करा सकती है
कवि मंचों की जान है कविता
शब्द शिल्प गुण खान है कविता

 

अखबारों में असर दिखाती
पत्रिकाओं में प्रखर हो जाती
सदा तिरंगा शान है कविता
देशभक्ति का भान है कविता

 

सत्ता को संभाले रखती
राष्ट्रदीप की जोत जलाती
रही तिरंगा शान है कविता
राष्ट्र का गुणगान है कविता

 

दर्द  भरा  गीत  रचती है
प्रेम  भरी  प्रीत  रचती है
भारती का मान है कविता
शहीदों का सम्मान है कविता

 

दिल की बातें दिल तक जाती
मन के भाव जन-जन पहुंचाती
शब्द शिल्प गुण खान है कविता
वाणी  का  गुणगान  है  कविता

 

?

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

कवि परिचय
नाम रमाकांत सोनी
पिता का नाम स्वर्गीय श्यामसुंदर सोनी
माता का नाम कलावती देवी
जन्म स्थान नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
निवास का पता नानसा गेट के पास नवलगढ़ जिला झुंझुनू
ईमेल आईडी soninawalgarh1509@gmail.com
लेखन व सृजन विधा वीर रस, देश भक्ति गीत, दोहा, छंद, मुक्तक
विशिष्ट सम्मान व पुरस्कार
आनंद कला मंच एवं शोध संस्थान भिवानी काव्य रचना सम्मान
साहित्य संगम संस्थान राजस्थान से काव्य सुधांशु सम्मान
मातृका विवेक साहित्य मंच द्वारा काव्य शिरोमणि सम्मान
साहित्यिक मित्र मंडल जबलपुर से कलम योद्धा सम्मान
वाह वाह क्या बात है मंच से काव्य गौरव सम्मान
साझा संकलन
संदर्श शिखा नवलगढ़
ईश्वर का अनुपम उपहार बेटियां प्राज्ञ साहित्य
अभिव्यक्ति काव्य संग्रह
काव्य मोती
हौसला काव्य संग्रह
साहित्य रचना ई पत्रिका
काव्य सागर ई पत्रिका
ढूंढाणी बातें ई पत्रिका
काव्य सरिता ई पत्रिका

काव्य संकलन बुलंद हौसले ई बुक
समाचार पत्रों का पत्रिकाएं
दैनिक नवज्योति
दैनिक अंबर
जन सोनी
भोर की किरण
मैड़ महिलादीप
करंट ज्वाला
संप्रति जांगिड़ अस्पताल नवलगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत
प्रमाणित किया जाता है कि पुस्तक में सभी रचनाएं मेरी स्वरचित व मौलिक है

यह भी पढ़ें :

Kavita | नारी व्यथा

 

 

Similar Posts

  • नरक का द्वार | Narak ka dwar | Kavita

    नरक का द्वार ( Narak ka dwar )   नैन दिखा मां बाप को, खोले नरक के द्वार। अभिशापों की जिंदगी, मत जीओ संसार।   कच्ची कलियां नोंचतें, करते जो पापाचार। नरक द्वार खोलते, पापी वो नरनार।   स्वांग रचा छद्म करे, करते जो लूटमार। दीन दुखी की हाय ले, जाते नरक के द्वार।  …

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • कान्हा | kaanha

    कान्हा हे ! मेरे कान्हा तुम कहां बसने लगे सुना है तु जल में सुना है तु थल में तुम नज़र नहीं आते । हे ! मेरे कान्हा सभी तुम को कहते कृष्ण काला दिल से साफ हो तुम यह मैं कहता हूं आप महान हो इस जग में तुम नज़र नहीं आते ‌‌। हे…

  • मैं चाहता हूं बस तुमसे | Prem kavita in Hindi

       मैं चाहता हूं बस तुमसे ( Main chahta hun bas tumse )   मैं चाहता हूं बस तुमसे थोड़ा सा प्यार थोड़ा-सा मन थोड़ा-सा सुकून थोड़ा-सा अहसास।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ी-सी हँसी थोड़ी-सी खुशी थोड़ी-सी बातें थोड़ी-सी शान्ति।   मैं तुमसे चाहता हूं बस थोड़ा-सा दर्द थोड़ा-सी तकलीफ़ थोड़ी-सी बैचेनी थोड़ी-सी…

  • निष्पक्ष मतदान | Nishpaksh Matdan

    निष्पक्ष मतदान ( Nishpaksh matdan )   निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान अष्टादश वय पार हर नागरिक, अधिकृत अप्रतिम मत प्रयोग । निर्वहन अहम अनूप भूमिका, निर्मित लोकतंत्र सुखद जोग । राष्ट्र धर्म प्रतिज्ञा अनुपालन, उरस्थ चित्र समृद्ध हिंदुस्तान । निर्भीक निष्पक्ष मतदान, सजग नागरिक पहचान ।। देश सेवा तत्पर कर्तव्य निष्ठ , सुयोग्य…

  • अहीर रेजिमेंट | Ahir Regiment par kavita

    अहीर रेजिमेंट! ( Ahir Regiment )   सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। यदुवंशियों की है लंबी कहानी, चीन भी देखा है इनकी जवानी। आओ उस हक़ को वापस दिलाएँ, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ, सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। आँसू से आँचल कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *