राजगुरु सुखदेव भगत सिंह | Kavita Rajguru Sukhdev Bhagat Singh

राजगुरु सुखदेव भगत सिंह

( Rajguru Sukhdev Bhagat Singh )

 

 

हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं।
दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं।

 

क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को।
हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं।

 

रख हिमालय सा हौसला, सागर सी गहराई है।
क्रांतिकाल में वीरों ने, प्राणों की भेंट चढ़ाई है।

 

हंसते-हंसते झूल गए वो, क्रांतिवीर कमाल हुए।
राजगुरु सुखदेव भगतसिंह, वीर मां के लाल हुए।

 

आजादी के दीवाने थे, गोला बारूदों में चलते थे।
देशप्रेम मतवाले वीर, आंधी तूफानों में पलते थे।

 

अंग्रेजी हुकूमत की जिसने, सारी जड़े हिलाई थी।
राष्ट्रप्रेम की घर घर में, वीरों ने अलख जगाई थी।

 

तूफानों से टक्कर लेते, जोश रगों में भर भरपूर।
हर मंसूबे दुश्मनों के, पल में करते चकनाचूर।

 

क्रांतिवीर मतवाले झूमे, फांसी के फंदे चूम गए।
अमर सपूत भारत मां, के दुनिया में मशहूर हुए।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बाबुल | Babul kavita

Similar Posts

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • नारी: एक अनोखी पहचान | Nari jeevan kavita

    नारी: एक अनोखी पहचान ( Nari : Ek anokhi pahchan )     अंधकार भरी जिंदगी हैं कब तक दिये की रोशनी काम आएगी। दुसरो की पहचान पर जी रही, क्या कभी तेरी अलग पहचान बना पाएगी।   घर के काम और रसोई ऐसे ही तेरे हाथों चलती जाएगी। कब तक नकाब के पीछे तेरी…

  • एम.एस.ख़ान की कविताएं | M.S. Khan Hindi Poetry

    भाई बहिन है रक्षा के बंधन रक्षाबंधन जीवन में खुशियाँ लाया,बहिन ने ये बंधन फिर याद दिलाया।बचपन की मीठी वो यादें ताज़ा बातें,संग हँसी और प्यारी बातें हुई सौगातें।धागों में लिपटी सिर्फ़ दुआ नहीं होती,आँखों को नम करती छाया भी होती।भाई का सिर भी गर्व से ऊंचा होता,भाईबहिन का दिल मन सच्चा होता।बहिन की लंबी…

  • राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर | Ramdhari Singh Dinkar par kavita

    राष्ट्रीय कवि रामधारी सिंह दिनकर ( Rashtriya kavi Ramdhari Singh Dinkar )     मैं दिनकर का अनुयायी हूं ओज भरी हुंकार लिखूं। देशभक्ति में कलम डुबती कविता की रसधार लिखूं।   अन्नदाता की मसीहा लेखनी भावों की बहती धारा। शब्द शिल्प बेजोड़ अनोखा काव्य सृजन लगे प्यारा।   शब्द जब मिलते नहीं भाव सिंधु…

  • वीर अभिमन्यु | Abhimanyu par Kavita

    वीर अभिमन्यु ( Veer Abhimanyu )    हे महावीर तुझको है शत्-शत् नमन, अभिमन्यु नही थें किसी से भी कम। आज महाभारत युद्ध ‌आए हमें याद, भीम अर्जुन जैसा दिखाया पराक्रम।। बहादुरी के चर्चे आपके है चारों और, कौरव सेना ने लगा दिया सारा जोर। कांपने लगें कौरव सेना के सब लोग, ऐसा मचाया आपने…

  • विदा | Kavita

    विदा ( Vida ) तुम कह देना उन सब लोगों से, जिन्हें लगता है हम एक दुजे के लिए नहीं. जो देखते है सिर्फ़ रंग, रूप और रुतबा जिन्होंने नहीं देखा मेरे प्रेम की लाली को तुम्हारे गलो को भिगोते हुए. जो नहीं सुन पाए वो गीत जो मैंने कभी लफ़्ज़ों में पिरोए ही नहीं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *