राम मंदिर महोत्सव | Kavita Ram Mandir Mahotsav

राम मंदिर महोत्सव

 

सुन लो सुन लो सारे जग वालों, आपस में लड़ने वालों,
रहो ईमान से।
राम आए हैं बताने ये जहान से।। राम मंदिर
बना है बड़ा सुंदर,
भारत में है महोत्सव ,
अवधपुर की शान से ।
आशा जागी हैं श्री राम भगवान से।

भारत में आईं हैं खुशियां सुहानी,
भारत में आईं हैं खुशियां सुहानी।
प्राण प्रतिष्ठा होने से,
झूमे है सरयू, अयोध्या दीवानी।
राम मंदिर के बनने से,
घर-घर देहरी,
घर-घर देहरी द्वार सजे हैं।
भगवा ध्वज लहराए।
देखो देखो रामलला आए,
सिया संग लाए, लखन शक्तिवान से। के राम आए हैं बताने ये जहान से।
सुन लो सुन……..

प्रीति नीति रीति भक्ति के पालक, प्रीति नीति रीति भक्ति के पालक।
राम लोक नायक प्यारे,
सत्य धर्म और न्याय निसर्ग के,
राम नींव धारक प्यारे,
संस्कृति के संवाहक पोषक,
संस्कृति के संवाहक पोषक,
दशरथ नंदन आए।
देखो देखो राम फिर आए ,
धर्म का गहना लाए,भरत शीलवान से। राम आए हैं बताने ये जहान से।
सुन लो सुन लो…..

श्रीमती अनुराधा गर्ग ‘ दीप्ति ‘

जबलपुर ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *