सीता कहे दर्द

सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

सीता कहे दर्द

( Sita Kahe Dard )

बड़ी दर्द भरी मेरी कहानी।
अँखियो में ला दे सबकी पानी।।
जिनके लिए धरा पर थी आई।
उन्हीं के द्वारा गई सताई।।

वन को गई थी मैं प्रभु जी संग।
रंग कर प्रभु की प्रीति-भक्ति रंग।।
सृष्टि हितार्थ अग्नि में समाई।
मेरी छाया मेरा पद पाई।।

दुष्ट रावण छाया को चुराया।
रघुनाथ ने फिर उससे छुड़ाया।।
अग्नि से बाहर गई मैं लाई।
हुआ वातावरण फिर सुखदाई।।

खुशी-खुशी अयोध्या में पग धरी।
छाई राजतिलक की खुशी बड़ी।।
बीती थी आनंद की कुछ घड़ी।
शुरू हो गई फिर दुःखों की झड़ी।।

ऊंगली उठा चरित्र पर एक दिन।
“रही ये लंका में रघुनाथ बिन।।
मैला मन इसका, मैला चोला।
ले आया राघव, कुछ ना बोला।।”

अवध में मेरे चरित्र पर लांछन।
सुनकर ,दुःखी हुआ राघव का मन।।
“सीता सती है ,मैं जानता हूँ।
मेरा रूप ,मैं पहचानता हूँ।।”

सिंहासन हो रहा था बदनाम।
रहा न यहाँ मेरा कोई काम।।
वन में रही छोड़ कर राजमहल।
प्रभु का हिय गया निर्णय से दहल।।

जन्मी वहाँ रघुकुल दीपकें दो।
उठा दिए ऊंगली उस पर भी लो।।
सह न सकी मैं और अत्याचार।
पुकारी धरती माँ को इस बार।।

भूल नहीं मेरी कोई माते।
जगत वासी हैं लांछन लगाते।।
जो मैं सती राघव श्री राम की।
समा लो स्वयं में, हे माता श्री!!

प्रकटी माता सुन करूण क्रंदन।
समायी मैं तोड़ नाते-बंधन।।
बड़े स्वार्थी हैं धरा के लोग।
कहते “हम ही करें सब सुख भोग”।।

सत्य प्रमाण सतीत्व का दे गई।
घाव हृदय में लेके चली कई।।
सोची अब कभी नहीं आऊँगी।
प्रभु बिना रह भी तो न पाऊँगी।।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

बारिश में सीता | Kavita Baarish me Sita

Similar Posts

  • दिलबर वो हमारे | Geet Dilbar wo Hamare

    दिलबर वो हमारे ( Dilbar wo hamare )   मेरे मन में बसी छवि दिलदार की सनम। प्यार हद से भी ज्यादा उनसे करते हम। वो दिलकश नजारे, प्रियतम हमे पुकारे। महकती वादियों में, आये नदिया किनारे। दिलबर वो हमारे फूल खिलने लगे हैं, दिल मिलने लगे हैं। बहारों के मौसम भी, रंग बदलने लगे…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

  • गुणगान | Kavita Gungaan

    गुणगान ( Gungaan )   मिलते रहो मिलाते रहो सभी से जाने कब जिंदगी की शाम हो जाये फुरसत हि मिली नहीं काम से कभी जाने कब आराम हि आराम हो जाए लोभ, लाभ, धन, बैर रह जायेंगे यहीं भूल जायेंगे अपने भी चार दिन के बाद ही बनती हि चली आई है गृहस्थी आज…

  • मीरा की कृष्ण भक्ति | Meera ki Krishan Bhakti

    मीरा की कृष्ण भक्ति ( Meera ki krishan bhakti )   मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह राठौड़ वंश अति शोभित, मीरा अप्रतिम अवतरण । प्रस्फुटित उपासना भाव, पुनीत पावन अंतःकरण । विष पात्र सहर्ष स्वीकार, भान कर अमृत अथाह । मीरा की कृष्ण भक्ति,माधुर्य का सरित प्रवाह ।। राणा रतन सिंह दिव्य सुता…

  • पर्यावरण की व्यथा | Paryavaran ki Vyatha

    पर्यावरण की व्यथा ( Paryavaran ki vyatha )   बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। सबसे अपनी व्यथा कहती, कोई सुने इसकी गुहार, बंद करें इसका संहार। पल पल पीड़ा को सहती, बहुत दुखी हैं आज प्रकृति। अपनी जरुरत की खातिर, क्युॅ॑ चलाते धार हथियार। इसे भी तो कष्ट होता, कभी समझें इसका प्यार। सभी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *