Kavita Tu hi

तू ही खुशियों का खजाना | Kavita Tu hi

तू ही खुशियों का खजाना

( Tu hi khushiyon ka khajana ) 

 

मन मोहक मुस्कान तेरी हर लेती है व्यथा मेरी।
तू ही खुशियों का खजाना शरण आया प्रभु तेरी।

हे ईश्वर तू अंतर्यामी तू रखवाला तू ही है स्वामी।
घट घटवासी लखदातार सबके रक्षक सृजनहार।

सारी सृष्टि के संचालक है परमेश्वर तुम हो पालक।
तुम ही नैया हो खेवनहार दीनबंधु तुम ही करतार।

अंधकार को दूर करो प्रभु भर दो झोली आया द्वार।
पीर हरो सारे संकट मेरे खुशियों से भर दो भंडार।

दमका दो किस्मत के तारे खोलो सभी भाग्य के द्वार।
कीर्ति पताका व्योम लहराए ईश्वर दो हमको उपहार।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/khwahish-par-kavita/

Similar Posts

  • सहज सुंदरता दिकु की

    सहज सुंदरता दिकु की वह मानो जैसे प्रकृति की सुंदरतामेरे हृदय को गहन शांति से भर देती है, उसकी आँखों में बसी अनगिनत भावनाएँसहजता से आकर मुझे भावनाओं से भर देती हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी और होंठों पर हल्की मुस्कान उसके,चंचल नदी के प्रवाह को भी थमने पर वोह मजबूर कर देती है।…

  • सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

    सड़क सुरक्षा ( Sadak suraksha )   1. वाहन चलाते थूकना, है खतरे का काम। हो सकता है हादसा, जा सकती है जान। 2. बेल्ट बांध गाड़ी चला, तेज चाल मत चाल। दुर्घटना भी घट जावे, बचे अंग अरु भाल। 3. दक्षता से वाहन चले, सीख सार संभाल। यात्रा जब हो दूर की, ईंधन हवा…

  • अमेरिका को झटका | Kavita

    अमेरिका को झटका ! ( America ko jhatka ) ***** ब्रिटेन,फ्रांस और जर्मनी ने अमेरिका को झटका दिया है, ईरान पर पुनः प्रतिबंध की अमेरिकी प्रस्ताव खारिज कर दिया है। विदेशी अखबारों ने इसे हेडलाइंस बनाया है, इन देशों ने अमेरिकी दादागिरी को आईना दिखाया है। 2003 के इराक युद्ध के बाद, यह सबसे साहसी…

  • ऋतुराज | Rituraj par Kavita

    ऋतुराज ( Rituraj )  सर्दियों को कर दो अब तुम विदा बसंती पवन पे सब हो रहे फिदा ऋतुराज की ये मनमोहक अदा मेहरबान धरती पर हो जैसे खुदा अंबर से देखो सरसों का रूप खिला हरि हरि चुनर को ओढ़ के गेहूं खिला कोयल का आमों पर डेरा डला अमवा की बोर से लगे…

  • छठ पूजा | Chhath puja poem

    छठ पूजा ( Chhath puja )  ऐसे मनाएं छठ पूजा इस बार, हो जाए कोरोना की हार। सामूहिक अर्घ्य देने से बचें, कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हम रहें। किसी के बहकावे में न आएं- अपने ही छत आंगन या पड़ोस के आहर तालाब में करें अर्घ्य दान सूर्योपासना का पर्व यह महान मिले मनोवांछित संतान…

  • बुजुर्ग | Atukant kavita

    बुजुर्ग ( Buzurg ) अतुकांत कविता   अधेड़ सी उम्र सफेद बालों वाले बुजुर्ग जीवन का अनुभव लिए हुए दुनिया का जाने क्या-क्या उतार-चढ़ाव देखे होंगे कितने आंधी और तूफान आए होंगे कितने सावन बरसे पुष्प खिले होंगे मन के किसी कोने में खुशियों की बहारों के कितनी मेहनत संघर्ष किया होगा जीवन में उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *