Kavita Ujala

उजाला | Kavita Ujala

उजाला 

( Ujala )

 

रहती तो है कोशिश यही कि
रहूँ मुकम्मल बात पर अपने
कर देते हैं लोग हि मजबूर इतना
कि फिर ख्याल बदल जाते हैं

शिला पर भी यदि गिरती रहे
धार तेज जल के प्रवाह की, तो
निशान की पड़ हि जाती है छाप
संगत बेअसर नही हो पाती

होती है एक निश्चित सीमा सहने की
रबड़ भी टूट हि जाता है खिंचाव से
टूट जाते हैं उसूल भी मजबूरी में
फिर भले जमीर की मौत हि क्यों न हो

आईने से भले निखरता है चेहरा
टूटे दर्पण मे बदल जाती है शक्ल
सच्चाई भी तोड़ देती है दम अपना
घर हो जब बिके वकीलों की बस्ती में

उम्र हि गुजार दी हमने भरोसे पर
सूरज नज़र आया पर निकला नहीं
भटकता हि रहा उजाले की तलाश मे
वह भी अंधेरों की गिरफ़्त से निकल नही पाया

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

Similar Posts

  • जज्बातों की आंधी

    जज्बातों की आंधी ***** जब चलती है वेदी पर उसके बहुत कुछ जल जाती है। वेग उसकी होती अथाह, पल में सब-कुछ कर देती तबाह। रौंद डालती सब-कुछ, विशाल और क्षुद्र। दिखता न उसको- सही और ग़लत, मिले जो कुछ पथ में- उठाकर देती है पटक! शांत वेग जब होता, सामने कुछ न होता। बिखरे…

  • गुरु पूर्णिमा महापर्व 21 जुलाई 2024

    गुरु पूर्णिमा महापर्व 21 जुलाई 2024 हे गुरुवर , दो ऐसा वरदान मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । मानस सर नवरस लहर, गुंजित मधुमय गान । हे गुरुवर,दो ऐसा वरदान ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । प्रदत्त निर्मल विमल मति, तमस…

  • दिल आ जाता है | Dil Aa Jata Hai

    दिल आ जाता है ( Dil Aa Jata Hai ) ये दिल कमवक्त किसी न किसी पर आ जाता है। भले ही सामने वाला इसे पसंद करे न करें। पर दिल उन्हें देखकर बहक जाता है। और मोहब्बत का बीज यही से अंकुरित होता है।। दिल की पीड़ा सहकर गीतकार बन गया। मेहबूब को फूल…

  • गणपति वंदना | Ganpati Bhagwan ki vandana

    गणपति वंदना ( Ganpati vandana )   नमन करु और वन्दन करु, हे गौरी पुत्र गणपति गजराज। बस नाम तुम्हारा लेने से ही, होता है समस्त विघ्नों का नाश ।।   प्रभु तुम्हारे नाम है अनेंक, सभी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ। कष्ट विनायक मंगल फल दायक, और हो गुरुजनों में भी तुम श्रेष्ठ।।   रिद्धि-सिद्धि…

  • Hindi Ghazal | Hindi Romantic Poetry -प्रेम दीवानी!

    प्रेम दीवानी! ( Prem Deewani ) ***** छलकती आंखों से वो ख्वाब दिखता है, महबूब मेरा बस लाजवाब दिखता है। पहन लिया है चूड़ी बिंदी पायल झुमका, आ जाए बस तो लगाऊं ठुमका! बैठी हूं इंतजार में, दूजा दिखता नहीं संसार में। लम्हा लम्हा वक्त बीत रहा है, जाने कहां अब तक फंसा हुआ है?…

  • उर्मि की अठखेलियां | Urmi ki Athkheliya

    उर्मि की अठखेलियां ( Urmi ki athkheliya )    उर्मि की अठखेलियों में, अनूप प्रेरणा संदेश उठकर गिरना गिर कर उठना अथक उत्तम प्रयास जारी । उत्सर्ग पथ विचलन बाधा, साहस सिंचन मन क्यारी। शीर्षता परिणय चाहना सदा, लक्ष्य बिंब अंतर भावेश । उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश ।। निष्काम योग सागर ह्रदय, सृजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *