Kavita umar

उम्र | Kavita umra

उम्र

( Umra )

 

जो हंसते मुस्काते रहते मोती प्यार के लुटाते रहते
उनकी उम्र जवां रहती है सबको गले लगाते रहते

 

बचपन जवानी बुढ़ापा जिंदगी के है पड़ाव हमारे
खट्टे मीठे आते सदा जीवन में उतार-चढ़ाव प्यारे

 

उम्र झलकती चेहरे से ढलती उम्र जाती पहचानी
चिंता से बेकार हो जाती हंसती खिलती जवानी

 

चंचल मन में लेती हिलोरे उमंगे उर उठती भारी
उम्र की मोहताज नहीं कुंठाये मिट जाती सारी

 

दया क्षमा प्रेम दिलों में बड़प्पन भी उनको मिलता
खड़ा खजूर खूब बड़ा जग में छाया नहीं दे सकता

 

उम्र नहीं है मापदंड जीवन के अनुभव सच्चे
आंधी तूफानों को सह ढह जाते घरोंदे कच्चे

 

ज्यों ज्यों उम्र बढ़ती जाए समझदारी भा जाती है
ठोकरें खाकर दुनिया में अकल भारी आ जाती है

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बसंत | मनहरण घनाक्षरी | Basant ritu par chhand

Similar Posts

  • विचार-धारा

    सच्चाई कौन दोस्त कौन दुश्मन फ़र्क़ नहीं पड़ता,कौन अपना कौन पराया फ़र्क़ नहीं पड़ता। हम चले मंज़िल की ओर एकदम अकेले,कौन रहबर कौन रहज़न फ़र्क़ नहीं पड़ता। सोच में सपने संजोये भावी भविष्य के,कौन नाकाम कौन कामयाब फ़र्क़ नहीं पड़ता। नक्कमे करते नुक्ताचीनी हर किसी काम में,कौन नेक कौन नादान फ़र्क नहीं पड़ता। करते जो…

  • बच्चे मन के सच्चे | Bachchon ki poem

    बच्चे मन के सच्चे ( Bachche man ke sachche )    बच्चे मन के सच्चे होते छोटे-छोटे प्यारे प्यारे। खेलकूद में मस्त रहते जान से प्यारे नैन तारे।   नटखट नखरे बालक के भोली भोली बोली। सीधे-साधे अच्छे बालक करते हंसी ठिठोली।   निश्चल प्रेम वो बरसाते संस्कार करके धारण। तभी बालरुप में आते जगतपति…

  • पहचान | Kavita

    पहचान ( Pehchan )   प्रेम के मोती लुटाओ प्रतिभा कोई दिखाओ पहचान  जग  में  कोई  नई  बनाईए सफलता मिल सके पर्वत भी हिंल सके जंग  भरी  दुनिया  में  हौसला  बनाइए लगन से मेहनत रंग जरूर लाएगी पहचान जग में आप ऐसी बनाईए पूर्वजों की साख में चार चांद लग जाए कर्म  पथ  पर  अपनी …

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय ( द्वितीय ) दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) तृतीय ( द्वितीय )दिवस भुवाल माता का नाम मंगलकारी है ।आत्म रमण री सुखद सवारी हैं ।भव कम करने री सुखद सवारी है ।भुवाल माता का नाम मंगलकारी है ।बनती शान्त तरंगें मन की स्वस्थ ह्रदय की भावना ।जागृत बनती क्षण – क्षण में सोई हुई सम्भावना ।भुवाल माता का…

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • श्री राकेश परमार जी के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाए

    जन्मदिन मुबारक हो राकेश परमार जी कोबधाई एवं शुभकामनाएंजन्मदिन मुबारक हो जन्मदिन मुबारक होजन्मदिन मुबारक हो ।राकेश परमार जी काजन्मदिन मुबारक हो । हमारे पटेलिया समाज केराकेश परमार जी डिप्टी कलेक्टर हैं ।सादगी और कुशलता केप्रतिभा के वो धनी हैं । आदिवासी जगत में भीअपनी पहचान बनाई है ।हर मंचों में अपनी हीजगह भी बनाई…

One Comment

Leave a Reply to सुधा देवरानी Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *