वर्जिन सुहागन

वर्जिन सुहागन | Kavita Virgin Suhagan

वर्जिन सुहागन

( Virgin Suhagan )

कब मेरा अस्तित्व,
वेदनाओं, संवेदनाओं,दर्दो ओ ग़म
का अस्तित्व बना
पता ही न चला।
एहसासों के दामन तले
जीते गए
भीतर और भीतर
मेरे समूचे तन ,मन प्राण में,
उपजे मासूम गुलाबों को,
कब हां कब
तुमने कैक्टस में
बदलना शुरू किया,
हमें पता ही न चल पाया।
अहसास तब जागा,
जब इसकी चुभन से,
रूह छलनी लहूलूहान,
होने लगी,
और——
जिस्म से रिसते,
रक्त रंजित
होते हुए भी
खुद से भागते रहे।
और—–
जब कभी पुनः हां पुनः
तुम हौले से ही,
या—— पुनः
जो कुछ सिर्फ थोड़ा सा ही,
ख़ुद को समेटा होता था,
पल में सब बिखर जाता।
रातों की उन,
असहनीय दर्दीली चीखों का,
अपने गले में ही ,गला घोंट देना,
नियति में शामिल हो गया।
जिस्म से मेरे
खेलते वक्त तुमको,
आंखों से बहती अश्रु धार से
कोई सरोकार नहीं रहता।
सिर्फ स्वयं के अपने,
देहासुख की खा़तिर,
और भी ना जाने
मेरे जिस्म से बंधी
कितनी कितनी
सीमाएं तुमने लांघी,
और —– मैं हां——- मैं
कभी भी इस देहरी को,
पार करने की हिम्मत,
भी ना जुटा पाई।
जी करता है हर बंधन,
की सीमा रेखा लांघ लूं।
तोड़ दूं सारे रस्मों रिवाजों को,
और —–
अपने लिए एक
प्रेम के घने वट वृक्ष की,
छांव तलाश करके
जिसकी पनाह में व —-
स्पर्श मात्र से ही,
मैं —- हां —– मैं
पुनः जीवित हो रंगों की,
हकीकत वाली दुनियां
को पा जाऊं।
और——-
अपने तन मन के
वर्जिन सपनों को,
साकार कर लूं।
जो सही मायने में,
अब तक इसलिए
वर्जिन है—–
क्योंकि तुम्हारा
मेरे जिस्म को भेदना,
मेरी रूह को
बिना इजाजत रोंदना है।
और सुनों —–
वर्जिन से अपनी देह को,
सुहागन बनाने के सफर में,
कितना क्या-क्या?
या सब कुछ?
पता नहीं क्या खोकर
क्या पाया?
बस इतना जाना कि
वहीं से वेदनाओं, संवेदनाओं के
के अस्तित्व का जन्म हुआ।
और अब क्या कहूं——
जो अभी शुरू हुआ ही नहीं,
उसे ख़त्म कैसे करूं।
और जो सब कुछ
ख़त्म हो चुका,
उसे कैसे कब तक?
जीवित रखूं।

Dr. Priyanka Soni

डॉ. प्रियंका सोनी “प्रीत”

जलगांव

यह भी पढ़ें :-

राज़ | Kavita Raaj

Similar Posts

  • वृंदावन | Vrindavan

    वृंदावन ( Vrindavan )   मुरली मनोहर बजाई बृंदावन में धूम मचाई राधे कृष्णा की जोड़ी बृज को प्रेम गाथा बतलाई ।। गोकुल ग्वाला कान्हा मेरा राधे बरसाने की छोरी रे नंद के आनंद भयो था बृषभान की किशोरी थी ।। एक दूजे से प्रेम था जिनको दया,करुणा कृपा सब बतलाई! न पाना ,न खोना…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

  • हिरण्यकश्यप बना कोरोना | Poem in Hindi on Corona

    हिरण्यकश्यप बना कोरोना ( Hiranyakashyap bana corona )    में हूँ वैश्विक महामारी यह कोविड़, चाईना से आया हूँ में यह कोविड़। ख़ुद को ऐसा सब बनाओं शोलिड़, पास नही आऊंगा में यह कोविड़।। यह दूरी सबसे आप बनाकर रहना, सुरक्षा उपाय ऐसा अपनाते रहना। ज्यादा भीड़-भाड़ में कोई न जाना, भक्त प्रहलाद बनकर दिखलाना।।…

  • जिंदगी बस यूं ही | Poetry on zindagi in Hindi

    जिंदगी बस यूं ही… ( Zindagi bas yuhi )   यूं ही कभी न हारना तुम, ना खोने देना अपनी पहचान ।  यूं ही आगे बढ़ना तुम, ना होना तुम कभी निराश ।     यूं ही तुम्हारी हर मंजिल      तुम्हें मिलती जाएगी      तुम्हारी हर चाहत मिलेगी,      तुम्हारे हर सपने सच होंगे ।…

  • ईद की नमाज़ | Eid

    ईद की नमाज़ ( Eid ki namaz )    ईद की नमाज़ पढ़तें है‌ सभी देश के मुसलमान, करतें है रोज़े-उपवास और मस्जिदों में अज़ान। इसमें अहम-भूमिका वालीं यें जुम्में की नमाज़, पढें भाई-भाभी चाची-चाची अब्बू-अम्मी जान।। होली अथवा हो दिवाली क्रिस्मस चाहें यह ईद, करतें हैं सभी सूरज का कभी चन्द्रमा का दीद। एकता…

  • जमाने में मेरा हाल | Zamane mein mera haal

    जमाने में मेरा हाल ( Zamane mein mera haal )   बदजात जमाने से मेरा हाल न पूछों जो जानना हो कुछ मेरे पास तुम आओ मैं बेहतर बताऊंगा दूसरे से यार न पूछों मैं चलता चला जाऊंगा फिर ठहर नही पाऊंगा दूसरे से मेरी मंजिल को मेरे यार न पूछो बदजात जमाने से मेरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *