खरीद खरीद कर थक गया हूं

खरीद खरीद कर थक गया हूं | Kavita Khareed Khareed kar

खरीद खरीद कर थक गया हूं

( Khareed khareed kar thak gaya hoon )

 

सेनेटाइजर खरीदा
खरीदा आक्सीमीटर
मास्क साथ में हैण्डवाश
लाया आयुष काढ़ा
तब जबकि आमदनी हुई आधा
पीया गिलोय तुलसी का रस
नारियल पानी भी ठसम ठस
कभी पैरासिटामोल
तो कभी खरीदा मल्टी विटामिन
कभी डेक्सामेथासोन एजीथ्रोमाइसीन ।
टीवी अखबार में जो जो बताया
सारे उपाय संसाधन खरीदे और अपनाया
फिर भी डर कोरोना का बार बार सताया
आरटी पीसीआर, एंटीजन कीट से जांच भी कराया
समझ कुछ नहीं आया
इस कोरोना ने आदमी से क्या क्या नहीं खरीदवाया ?
क्या क्या नहीं करवाया?
अभी और न जाने क्या क्या कराएगा?
ऐसे ही चलते रहा तो सबको मरवाएगा!
घर की बचत को लगी चपत,
अब तो रोटी दाल पर है आफत!
कभी कभी तो होती नहीं जीने की चाहत,
उठा लेता खुदा तो होती राहत।
खरीद खरीद कर थक गया हूं,
आम आदमी हूं ;
उद्योगपतियों के चंगुल में फंस गया हूं।
मुनाफा वसूली व्यवसायियों की बढ़ती जा रही है,
जमाखोरों की कोठियां चंद सालों में पिट जा रही है।
ये आज का दौर है,
गरीबों कोई ग्रह नया ढ़ूंढ़ो
अब यहां नहीं तुम्हारा ठौर है।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

शर्मनाक स्थिति | Kavita

 

Similar Posts

  • जय जगदम्बे माँ | Jai Jagdamba Maa

    जय जगदम्बे माँ ( Jai Jagdamba Maa ) अम्बे माँ जगदम्बे मइया, तेरी शक्ति अपार है।मातु भवानी माँ कल्याणी, सुखी सकल संसार है।। शक्ति स्वरूपा मातु शारदे, जग का सारा ज्ञान दो।शैलपुत्री विघ्नविनाशिनी, मातु ब्रह्माणी मान दो।।दुर्गे मइया बहु शुभकारी, आभा हृदय प्रसार है।अम्बे माँ जगदम्बे मइया, माँ की शक्ति अपार है।। करें नित्य उर…

  • महफिल | Mehfil

    महफिल ( Mehfil )   महफिले आम न कर चाहत मे अपनी लुटेरों की बस्ती मे न बसा घर अपना बच के रह जरा ,बेरुखी जहां की नजर से इस महफिल का उजाला भी शराबी है घरौंदे से महल के ख्वाब ,ठीक नही होते दीए का उजाला भी ,भोर से कम नहीं होता ये महफिल…

  • है तुझे भी इजाजत | Geet hai tujhe bhi ijazat

    है तुझे भी इजाजत ( Hai tujhe bhi ijazat )   उतर आओ चांदनी सी मिल जाए जब भी फुर्सत। महकती वादियों में मिलना, है तुझे भी इजाजत। है तुझे भी इजाजत,है तुझे भी इजाजत   रुप का श्रंगार हो तुम, गुल गुलशन बहार हो तुम। कुदरत का कोई अजूबा, प्यार का इजहार हो तुम।…

  • भोर तक | Kavita Bhor Tak

    भोर तक ( Bhor Tak )   लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे समझ लेना…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *