कितनी दूर तक जाना होगा

कितनी दूर तक जाना होगा

कितनी दूर तक जाना होगा

 

कितनी दूर तक जाना होगा
फासला आज मिटाना होगा।

झूठ से बुनियाद हिल जाएगी
अपना सच सबसे बताना होगा।

काम आए वही है अपना
दामन गैरों से बचाना होगा।

हम तो चाहत के तलबगार रहें हैं
फिर वही धुन बजाना होगा।

कुछ भी आसान नहीं है इसमें
आग सीने में जलाना होगा।

तुमको साहिल की तमन्ना है
तो पार दरिया के जाना होगा।

यहां इल्जाम लगाते भी नहीं बनता
मसला अब यहीं सुलझाना होगा।

सुधा चौधरी
बस्ती, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

Similar Posts

  • सही मतदान | Matdan

    सही मतदान ( Sahi Matdan ) ( 2 ) शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से मतदान लोकतंत्र व्यवस्था, हर मतदाता परम अधिकार । उत्तम नेतृत्व चयन परम, अवांछित सदैव प्रतिकार । राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता, उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से । शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।। जाति धर्म…

  • तुम्हारा साथ और तुम

    तुम्हारा साथ और तुम मैंने हमेशा प्रयत्न किया,अपने अनुराग को पारावार देने का,एवं उसकी नीरनिधि में समाने का,तुम्हारे चेहरे की आभा,और उस पर आईहँसी कोकायम रखने का,किन्तु-मैं हमेशानाकामयाब रही,क्योंकि–तुम मुझे एवं मेरे प्यार कोसमझ ही नहीं पाये।तुम मेरीभावनाओं में लिप्त,परवाह कोभांप न सके,मालूम है कि-हमेशा साथ संभव नही,फिर भी मैंने हमेशा ढूंढ़ी तलाशी,तुम्हारे साथ रुक…

  • रेशमी जुल्फें | Kavita Reshmi zulfein

    रेशमी जुल्फें ( Reshmi zulfein )    रेशमी जुल्फों का नशा मदहोशी सी छा रही है काली घटाएं उमड़कर बूंद बूंद बरसा रही है बदरिया सी छा जाती काली जुल्फे हो घनी नयनों के तीर चलते पहरा देती आंखें तनी गोरे गुलाबी गालों पे लहरे रेशमी जुल्फों की लटाएं चेहरे की रौनक बढ़ जाती मस्त…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • सजना है मुझे सजना के लिए | Kavita sajna hai mujhe sajna ke liye

    सजना है मुझे सजना के लिए ( Sajna hai mujhe sajna ke liye )   सजना है मुझे सजना के लिए दिल सजनी का झूम झूम गाने लगा ओढ़ ली चुनरिया गोरे गालों पे चांद भी थोड़ा सा शर्माने लगा   दुल्हन बनी फिर बहु श्रृंगार किया पिया से मिलन को पुकार लिया मनमीत मेरे…

  • रण में केशव आ जाओ | Kavita

    रण में केशव आ जाओ ( Ran mein keshav aa jao )   चक्र सुदर्शन धारण करके अब रण में केशब आ जाओ जग सारा लड़ रहा अरि से विजय पताका जग फहरावो   साहस संबल भरके उर में जन जन का कल्याण करो सब  को  जीवन  देने वाले माधव  सबके  कष्ट  हरो   हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *