निवातिया के दोहे | Nivatiya ke Dohe

राखी का त्यौहार

चरणों अपने राखिये, मूरख हमको जान ।
प्रथम राखी आपको, परम पिता भगवान ।।

रेशम की डोरी लिए, कुमकुम रोली साथ ।
रक्षा वचन में बांधती, बहना राखी हाथ ।।

राखी सबको बांधिये, गैर सखा हो कोय ।
जनक, तनय या तात सम, रिश्ता जोई होय ।।

राखी के त्यौहार में, रखना समता भाव ।
बीज प्रीत के रोपिये, पनपे शीतल छाँव ।।

भाई तरसे बहन को, बहन भ्रात को रोय ।
कहने को सब आपने, जगत सगा ना कोय ।।

रिश्ते नातों से सगे, मन में रखते बैर ।
बाते चिकनी चूपड़ी, करम करे ज्यों गैर।।

राखी बंधन प्रीत का, सुनो धरम के बोल ।,
धागा उसको बांधिये, जान सके जो मोल ।।

बड़बोलो

बड़बोलो ये सीख लो, सोच समझ के बोल !
जनता अपनी जब करे, पल में खोले पोल !!

समय एक सा कब रहा, बदले सबका काल !
माणिक भी पत्थर भये, वक्त चले जब चाल !!

दम्भ किसी का ना रहा, लगे सब पर विराम !
नभ से भू पर यूँ गिरे, जैसे टपके आम !!

नभ से भू पल में गिरे, करता जो अतिरेक !
किस्मत उसका साथ दे, कर्म करे जो नेक !!

आज मेरी बारी पड़े, कल तुझ पे हो वार !
अपनों का जो ना सगा, होगा किसका यार !!

डी के निवातिया

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

निवातिया के हाइकु | Nivatiya ke Haiku

Similar Posts

  • कलियुग का दोहा | Kalyug ka Doha

    कलियुग का दोहा ( Kalyug ka Doha )   फूल रोपिए शूल पाईए झूठ बोलिए सुख रहिए जान लीजिए माल पाइए भला कीजिए बुरा झेलिये पानी मिलायिये रबड़ी खाइये फ़रेब कीजिए कुबेर अरजिए आंचल फैलायिये अस्मिता गंवायिये ठगते रहिए दनदनाते रहिए महल ठोकिए रहम भूलिए दूसरो खाइये आपन बिसारिये देह दिखाईए द्रव्य दर्शाईये शेखर कुमार…

  • गुरू महिमा | Guru Mahima

    गुरू महिमा ( Guru Mahima ) ( 2 ) गुरू का रख लो मान गुरू जीवन में देते हैं सुप्त गुणों को मान गुरू हीं जानतें हैं हमारी विदया और बल बुद्धी का देते हैं हमें आशिर्वाद महान गुरू बिन नहीं जीवन का उद्धार गुरू की वाणी हैं गीता और रामायण वेद पुराण गुरू हैं…

  • सुशीला जोशी के दोहे | Sushila Joshi ke Dohe

    सुशीला जोशी के दोहे ( Sushila Joshi ke Dohe ) मेरा भारत देश सूरज की पहली किरण,गति ऊषा सन्देश । अंगड़ाई ले जगता,मेरा सुंदर देश ।। 1।। झरनों में जीवन बसा,नदियों में आदेश । प्रगति राह पर दौड़ता, देखो भारत देश ।। 2।। सुमन शूल का साथ ले, धर जोगी का वेश । सूर्य उजाला…

  • डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

    डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे   आज तुम्हारे ढोल से, गूँज रहा आकाश। बदलेगी सरकार कल, होगा पर्दाफाश।। छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव। बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव।। नफरत के इस दौर में, कैसे पनपे प्यार। ज्ञानी-पंडित-मौलवी, करते जब तकरार।। नई सदी ने खो दिए, जीवन के विन्यास।…

  • नववर्ष दोहे

    नववर्ष दोहे अभिनंदन सबके लिए, लाए ये नववर्ष।हर तबका फूले फले, पहुँचे नव उत्कर्ष।। आशा है नववर्ष में, किस्मत हो रंगीन।प्रेम बढ़े परिवार में, मिटे दु:ख संगीन।। नये साल में कीजिए, नया-नया कुछ काम।छोंड़ के गंदी आदतें, पहुँचो सच्चे धाम।। सदा सत्य अपनाइए, रहो झूँठ से दूर।मिले सफलता आपको, नहीं रहो मगरूर।। रखो स्वच्छ तन-मन…

  • साग़र के दोहे

    साग़र के दोहे 1.सर्दी के आवेग से ,निकली सबकी हाय ।ऐसे में सब ने कहा ,हो जाये अब चाय ।।2.सर्दी में सूझा यही ,सबको एक उपाय।गरम गरम पिलवाइये ,साहब हमको चाय।।3.ठन्डा ,वन्डा रख दिया ,सबने आज उठाय ।सबके मन को भा रही , गरम गरम ही चाय ।।4.सर्दी में क्या पूछना , क्या है किस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *