क्रोध के अतिरेक से बचें | Poem on anger in Hindi

क्रोध के अतिरेक से बचें

गुस्सा हर किसी को आता है,
यह स्वाभाविक भी है-
लेकिन क्या आपको पता है ?
यदि आप गुस्सा प्रकट नहीं करते,
तो खतरे से हैं खेलते !
गुस्सा आए तो झट करें इजहार,
वरना पड़ जाएंगे बीमार ।
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने खुलासा किया है-
ज्यादा देर तक न दबाएं गुस्सा,
मस्तिष्क को नुक्सान है पहुंचता;
ब्रेन स्ट्रोक का हो सकता है खतरा !
जान भी जा सकती है ?
क्रोध प्रकट करने में ही भलाई है;
वरना आपने अपनी मौत खुद ही बुलाई है!
शोधकर्ताओं ने पाया कि
गुस्सा दबाकर रखने से कोरोटिड धमनियों में गंदगी जमने लगती है-
जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है,
मस्तिष्काघात कब हुआ पता नहीं चल पाता है?
महिलाओं का भावनात्मक स्वभाव, उसके शारीरिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है,
इन दोनों में आपसी संबंध भी होता है;
इसी कारण उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द होता है।
अमेरिका में मस्तिष्काघात, मौत का तीसरा बड़ा है कारण,
तथा ब्रिटेन में चौथा बड़ा है कारण;
सो छोड़ दें गुस्सा अकारण ।
जो लोग जल्दी और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करते हैं,
उनमें ब्रेन स्ट्रोक, किडनी , मोटापा संबंधी बीमारियों के खतरे हैं।
ज्यादा पसीना आना,अल्सर और अपच की समस्याएं होती हैं,
गुस्से से दिल के रक्त को पंप करने की क्षमता कम होती है।
महिलाओं में पुरुषों की तुलना में स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है,
क्योंकि यह मासिक धर्म चक्र,हार्मोनल गर्भ निरोधक और गर्भावस्था की जटिलताओं से भी जुड़ा होता है।
ब्रेन स्ट्रोक से दिमाग का नस फट जाता है,
जिससे रक्त का थक्का बन जाता है;
जो आगे आॅक्सीजन युक्त रक्त के प्रवाह को रोकता है।
विद्वानों के अनुसार महिलाएं
लोगों के तर्क से बचने,
रिश्ते के टूटने से बचाने के प्रयास में;
अपने विचारों और भावनाओं को दबातीं हैं,
यही उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में कमी लाती है।
अतः अकारण गुस्सा त्यागें,
आए तो झट प्रकट कर दें।
दबाने से बचें,स्ट्रोक से बचे रहेंगे;
लंबी आयु तक आप जीयेंगे।

 

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :-

अच्छे दिन वाले शहर की हकीकत | Kavita

 

 

Similar Posts

  • रोज़ हर दिल में मुहब्बत ढूंढ़ता हूँ

    रोज़ हर दिल में मुहब्बत ढूंढ़ता हूँ     नफ़रतों में वो नज़ारत ढूंढ़ता हूँ! रोज़ हर दिल में मुहब्बत ढूंढ़ता हूँ   हर गली में ही भटकता हूँ सारा दिन जिंदगी की रोज़ राहत ढूंढ़ता हूँ   पर नहीं मिलती किसी में ही यहां तो हर किसी में अच्छी आदत ढूंढ़ता हूँ   खो…

  • हम सबके सियाराम

    हम सबके सियाराम   विराजे अयोध्या धाम देखो हम सबके सियाराम । गर्वित हो गया हिंदोस्तान देखो हम सबके सियाराम । मर्यादा का पालन करते दोष दूसरो पर न धरते । सुख दुख सम समझो सिखलाते सत्य विजय सबको दिखलाते । सबका करें कल्याण गर्वित हो गया हिदोस्तान । हम सबके सियाराम । माता पिता…

  • हमारा देश | Geet Hamara Desh

    हमारा देश ( Hamara Desh ) है प्यार बहुत देश हमारा हिन्दुतान। है संस्कृति इसकी सबसे निराली। कितनी जाती धर्म के, लोग रहते यहाँ पर। सब को स्वत्रंता पूरी है, संविधान के अनुसार।। कितना प्यार देश है हमारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा करनी है आगे तुम सबको।। कितने बलिदानों के बाद मिली है आज़ादी। कितने वीर…

  • मौसम-ए-गुल | Poem mausam-e-gul

    मौसम-ए-गुल! ( Mausam-e-gul )   ख्ब्वाब अपना पांव पसारने लगे हैं, परिन्दे घोंसले को लौटने लगे हैं। दिल के दस्तावेज पे लिखा उसने नाम, आजकल दिन उसके इतराने लगे हैं। बुलबुल भी खुश है और चमन भी खुश, मौसम-ए-गुल देखो बिहसने लगे हैं। खिजाँ के दिन कब टिके हैं जहां में, मेंहदी वाले हाथ महकने…

  • कविता शादी | Shaadi par Kavita

    कविता – शादी ( Shaadi )    चल रहे है रिश्ते क्यों समझ बात नहीं आती l गृहस्ती रूपी गाड़ी पटरी पर दौड़ी जाती l शादी पवित्र बंधन ये भारत भूमि बतलाती l मित्रता है अस्त्र हमारा दुनिया को सिखलाती l परंपरा संस्कार हमारे दो जीवन मिलवाती l साथी का हाथ न छूटे सात फेरे…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *