Kya Kahe kya Raaz hai

क्या कहें क्या राज है | Kya Kahe kya Raaz hai

क्या कहें, क्या राज है

( Kya kahe, kya raaz hai ) 

 

क्या बताएं वजह कोई,क्या कहें क्या राज है !
मुद्दतों से मुल्क की क्यों, तबीयत नासाज है !!

आ चुके दानां हकीमो, डाक्टर कितने यहाॅं
हो नहीं पाया अभी तक,क्यों मगर इलाज है !!

वतन के हमदर्द क्यों, बाकी नहीं कोई कहीं
क्यों वफ़ा’ ओ मुरव्वत का गुम हरेक रिवाज़ है !!

छीनता आया निवाले, इस वतन के आम का
हर खुशी, चैनो सुकूॅं जो,कौन वह शहबाज़ है !!

कंस, रावण, गोडसे क्यों, मुल्क के इतिहास हैं
क्यों उन्हीं की आजतक भी, आरही आवाज़ है !!

वक्त के घावों के फोड़े, क्यों बने नासूर हैं
किस तरह उठने लगी अब,कोढ़ परभी खाज है !!

फ़लसफे़ नाकाम दुनिया, के यहां क्यों हो गए
क्यों यहां के फ़लसफ़ों का,अलगही अंदाज़ है !!

क्यों नहीं सोने की चिड़िया,अब कहीं “आकाश”में
खत्म उसकी क्यों भला अब, हो रही परवाज़ है !!

 

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .

482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

चलो आज आजादी को हम घर ले आए | Poem on independence day in Hindi

Similar Posts

  • मैं ज़ीरो भी हीरों भी | Kavita Main Zero Bhi Hero Bhi

    मैं ज़ीरो भी हीरों भी ( Main zero bhi hero bhi )   मुझको पता है कि मैं एक हूं ज़ीरो लेकिन अंको में एक मैं ही हूॅं हीरों। महत्त्वपूर्ण भूमिका गणित में मेरी मान पद्धति का अपरिहार्य प्रतिक। अंको में मेरी केवल शुन्य पहचान मेरे बिना बढ़ें नही अंको का ज्ञान। ज़रूरत पड़े तब…

  • थोड़े इसके शब्द ले लिये | Nema poetry

    थोड़े इसके शब्द ले लिये ( Thode iske shabd le liye )   थोड़े  इसके शब्द  ले  लिये, थोड़े  इसके  भाव। चोरी कर कविता लिख डाली, मूछों पर दे ताव।। मूछों  पर  दे  ताव,  बड़े  कवि  कहलाते मंचों पर वो ताल ठोक, कविता कह जाते कह “चंचल” कविराय, ये साहित्यिक फोड़े इनसे  ईश  बचाये, बंद…

  • मगर | Magar

    मगर ( Magar )    बेशक जिंदा हो तुम अपने भीतर जी भी लोगे हाल पर अपने किंतु, क्या जी सकोगे घर के भीतर ही ! समाज जरूरी है समाज और शहर के लोग जरूरी हैं देश और जगत का साधन जरूरी है बिना और के जीवित रहना संभव ही नहीं तब भी तुम्हारा यकीन…

  • कुदरत | Kudrat

    कुदरत ( kudrat )    युगों-युगों से निसर्ग की दुनिया दीवानी, चलो आज लिखते हैं कुछ नई कहानी। बाँहें फैलाए खड़ी है ये कुदरत, छेड़ते हैं बातें कुछ उसकी रूहानी। अल्हड़ हवाएँ,वो उड़ते परिन्दे, जगह -जगह छोड़ी है अमिट निशानी। झीलों का देखो वो झलकता बदन, बातें बहुत हैं उसकी आसमानी। नदियों का बहना, नदियों…

  • परिकल्पना | Kavita parikalpana

    परिकल्पना ( Parikalpana )   बाइस  में  योगी आए हैं, चौबीस में मोदी आएगे। भारत फिर हो विश्व गुरू,हम ऐसा अलख जगाएगे।   सदियों की अभिलाषा हैं, हर मन में दीप जगाएगे, हूंक नही हुंकार लिए हम, भगवा ध्वज लहराएगे।   सुप्त हो रहे हिन्दू मन में, फिर से रिद्धम जगाएगे। जाति पंथ का भेद…

  • लेखक | Lekhak

    लेखक ( Lekhak )    सत्य का समर्थन और गलत का विरोध ही साहित्य का मूल उद्देश्य है कहीं यह पुष्प सा कोमल कहीं पाषाण से भी सख्त है कहीं नमन है वंदन है कहीं दग्ध लहू तो कहीं चंदन है मन के हर भावों का स्वरूप है साहित्य हर परिस्थितियों के अनुरूप है साहित्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *