बुलंदी का तिरंगा चाॅंद पर लहराया | Bulandi ka Tiranga Chand par Lahraya

बुलंदी का तिरंगा चाॅंद पर लहराया

( Bulandi ka tiranga chand par lahraya ) 

 

बहुत-बहुत बधाई हो आपको प्यारे-प्यारे हिंदुस्तान,
सफलतापूर्वक अपनी-मंजिल पहुॅंचा दिए चंद्रयान।
बोल रहा है सम्पूर्ण विश्व आज आप को यह महान,
बहुत सारे रहस्य बताएगा अब आपको ये प्रज्ञान।।

जिस दक्षिण ध्रुव पर जाने में पूरा विश्व घबराता था,
बेहद ठण्ड होने के कारण हर नर भी कतराता था।
ऐसे में भी भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान पहुंचाया,
बुलंदी का तिरंगा झंडा उस चाॅंद पर लहराया था।।

२३० डिग्री सेल्सियस माइनस‌-ठण्ड वहां पर रहती,
ऐसे में हिंदुस्तान बना अंतरिक्ष विज्ञान महा-शक्ति।
चार-सालों का अथक प्रयास एवं मेहनत रंग लाया,
युगों-युगों तक याद करेंगा इनको ग्रह एवं व्यक्ति।।

हिंदुस्तान में है दम इसलिए आज चंद्रमा पर है हम,
नहीं है किसी देश‌ से कम न रुकते है हमारे क़दम।
अब समझो इस धरा से चंद्र की दूरी हो गई है कम,
सिर ऊॅंचा रहें इस तरह ही हिंदुस्तान का ‌हर दम।।

झूमो नाचों ख़ुशी मनाओ करो वैज्ञानिकों का वंदन,
हमेशा याद रखा जाएगा २३/०८/२०२३ का दिन।
इसका सीधा लाईव प्रसारण था पूरे संसार के लिए,
हमने जिस पर क़लम उठाकर किया है‌ ये सृजन।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

    अर्थ जगत ( Arth Jagat )   अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ************ उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा, न्यून वृष्टि संसाधन विहीन । तज मातृभूमि आजीविका ध्येय अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन । प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन , लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज । अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।…

  • सुनामी | Tsunami

    सुनामी ( Tsunami )    किसी दिन विशेष पर आ जाती है सुनामी शुभ कामनाओं की उस दिन के गुजरते ही मर जाती हैं भावनाएं सारी कामनाओं की रह जाता है शेष शून्य रोज की तरह जल जाते हैं दीए हजारों हर चौखट पर बस जल नही पाता दीप एक हृदय मे प्रेम और मानवता…

  • गुमान | Gumnaam

    गुमान ( Gumnam )   रखिए ना गुमान किसी की मित्रता पर एक प्रतिशत ही होंगे खड़े जरूरत पर लेखक हो या शिक्षक करते हैं नमन केवल दरश पर अजीब सा बन गया है ढांचा समाज का मतलब से ही व्यवहार है आज का हमदर्दी के बोल ही रहते है अधर पर वक्त पर निकलता…

  • देर कर दी आते आते | Geet der kardi aate aate

    देर कर दी आते आते ( Der kardi aate aate )   खूब कमाया धन दौलत, थक गए तुम्हें बुलाते। प्राण पखेरू उड़ गए उनके, जन्मदाता कहलाते। उठ गया साया सर से तेरा, कभी पुत्र धर्म निभाते। बुढ़ापे का सहारा भी कैसा, आशीष नहीं ले पाते। देर कर दी आते आते,देर कर दी आते आते…

  • चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी

    चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष हिंदू धर्म रामनवमी अनूप पर्व , सर्वत्र उमंग हर्ष उल्लास । परिवेश उत्सविक अनुपमा, रज रज राम राग रंग उजास । जनमानस भाव विभोर हर्षल, आध्यात्म ओज मनोरमा अधिशेष। रामलला सूर्य अभिषेक,अद्भुत अनुपम विशेष ।। चैत्र माह शुक्ल पक्ष नवमी, राघव दशरथ अवतरण पर्व ।…

  • तुमसा बेवफा जमाने में नहीं

    तुमसा बेवफा जमाने में नहीं   जब भी छेडा किस्सा वो पुराना, प्रेम से मैं महीनों सो ना न पाई चैन से मेरा दिल बेचैन था उस अनजानी सी टीस से  मैं महीनों सो ना पाई चैन से तुमतो मुडकर खो गए अपनी दुनियाँ में कहीं तेरी आहट से धड़कता दिल रहा मैं वहीं से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *