क्या कहूँ

क्या कहूँ | Kya Kahoon

क्या कहूँ

क्या कहूँ दिल ने मुझे उल्फ़त में पागल कर दिया
थोड़ा में पहले से था उसने मुकम्मल कर दिया

अपनी आँखों का सनम तूने तो काजल कर दिया
आँख से छूकर बदन को तूने संदल कर दिया

शह्र में चर्चे बड़े मैला ये आँचल कर दिया
क्या कहें दिल रूह को भी मेरी घायल कर दिया

खोट नीयत में थी वो देता रहा धोखा मुझे
लम्हा-लम्हा ख़ुद को आँखों से ही ओझल कर दिया

ज़ीस्त में ख़ुशियों की मेरे यूँ रवानी आ गई
मसअले को भी ख़ुदा ने मेरे ख़ुद हल कर दिया

मैं तो दरिया थी मुझे मिलना था सागर से मगर
रोक कर मेरी रवानी तूने बेकल कर दिया

ढूँढती आँखें मेरी तुझको हमेशा ही सनम
इस मुहब्बत में तो यूँ क़ुर्बान हर पल कर दिया

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है

    सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है   कैसे मेरा दिल कह दे कि जंगजूओं की भीड़ है, सियासत के इस दौर में तो पलटूओं की भीड़ है। घुट रहा है दम सभी का, नफ़रतों के धुएं में, कह रहा है राजा फिर भी, खुशबूओं की भीड़ है। एक बाज़ीगर जो आ…

  • हम हैं | Ghazal Hum Hain

    हम हैं ( Hum Hain ) नज़र शल है,जिगर ज़ख़्मी है फिर भी ख़ंदाज़न हम हैं। न जाने किस लिए उनकी मुह़ब्बत में मगन हम हैं। हमारे नाम से मनसूब है हर एक जंग-ए-ह़क़। मिसालें जिनकी क़ायम हैं वही लख़्त-ए-ह़सन हम हैं। तनाफ़ुर के अंधेरों को मिटाने की ख़ता क्या की। फ़क़त इस जुर्म पर…

  • मेरे ख़ुलूस को | Mere Khuloos ko

    मेरे ख़ुलूस को मेरे ख़ुलूस को चाहो अगर हवा देनामेरे ख़िलाफ़ कोई वाक्या सुना देना कभी तो आके मेरी ख़्वाहिशें जगा देनावफ़ा शियार हूँ तुम भी मुझे वफ़ा देना तमाम उम्र ये मंज़र रहेगा आँखों मेंनज़र मिलाते ही तेरा ये मुस्कुरा देना जिधर भी देखिए रुसवाइयों के पहरे हैंमेरे ख़ुतूत मेरे साथ ही जला देना…

  • गमज़दा दिल | Ghamzada Shayari

    गमज़दा दिल ( Ghamzada dil )    फूल शबनम छोड़ कर कुछ और ही मौज़ू रहे अब सुखन में भी ज़रा मिट्टी की कुछ खुशबू रहे। हो चुकी बातें बहुत महबूब की बाबत यहां ज़िक़्र उनका भी करें जो मुल्क़ का बाज़ू रहे। गमज़दा दिल कर सकूं आज़ाद ग़म की क़ैद से काश मेरे पास…

  • उनके होंठों पे थी हंसी कल शब

    उनके होंठों पे थी हंसी कल शब उनके होंठों पे थी हंसी कल शब।रोशनी सी थी तीरगी कल शब। चांद उतरा था अपने आंगन में।हम पे बरसी थी चांदनी कल शब। कुछ क़दम भी हमारे बहके थे।कुछ हवा भी थी मधभरी कल शब। जो भी कहना था कह दिया उनसे।आ गई काम मयकशी कल शब।…

  • आप सा कोई नहीं | Aap sa Koi Nahi

    आप सा कोई नहीं ( Aap sa Koi Nahi ) बेवफ़ा हैं बावफ़ा कोई नहीं इस जहां में आप सा कोई नहीं वक़्त आया जब बुरा तो यूँ लगा मुझसे जैसे आशना कोई नहीं मौत आयी तो कहा ये ज़ीस्त ने दूसरा तो रास्ता कोई नहीं एक माँ के सारे बच्चे मर गये इससे बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *