रह गए हम

रह गए हम | Rah Gaye Hum

रह गए हम

हम नज़र होते होते रह गए हम
हमसफ़र होते होते रह गए हम

शब में लगने लगा मुकम्मल है
और सहर होते होते रह गए हम

हमने सोचा किसी के हो जाएँ
हाँ मगर होते होते रह गए हम

बस कहानी थी यूँ तो कहने को
चश्मे-तर होते होते रह गए हम

साथ हमने बाताए सात पहर
इक पहर होते होते रह गए हम

हम थे उसके लिए मकां जैसे
यानी घर होते होते रह गए हम

हम सितारों में आ गए हैं ‘असद’
बस क़मर होते होते रह गए हम

असद अकबराबादी 

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *