Kyon Nahin Aate

क्यों नहीं आते | Kyon Nahin Aate

क्यों नहीं आते

( Kyon nahin aate ) 

वज़्न 1222 1222 1222 1222
अरकान -मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन मुफाईलुन
बाहर का नाम – बहरे हजज़ मुसम्मन सालिम

 

ग़म-ए-दिल कैद से आज़ाद होकर क्यों नहीं आते
रिहाई को खड़ी, खुशियां बुलाकर क्यों नहीं आते ॥

सही है, दोस्त होते सब, मगर जब कैफियत आड़ी
घुमाते पीठ पीछे सब, मुयस्सर क्यों नहीं आते ॥

यकीनी जब कभी मिलते, शबब नाशाद-ए-दिल पूछे
मगर जश्न-ए-फ़ज़ा में मुस्कुराकर क्यों नहीं आते ॥

हमें इंकार है कब धड़कने दिल में तुम्हारी हैं
जहाँ के फ़ासले सारे मिटाकर क्यों नहीं आते ॥

नज़र जिस शय पे पड़ जाए नहीं सारे नज़ारे वे
सिरात-ए-दिल नज़र से तुम बनाकर क्यों नहीं आते ॥

सुना नाज़-ए-निगारा है पड़ी भारी बहुत उसको
समाकर रूह में, माजी भुलाकर क्यों नहीं आते ॥

कलाम उनका बहर-ओ बर में चर्चा भी उन्ही की है
रुबाई भी उन्ही की, नज़्म गाकर क्यों नहीं आते ॥

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

 

शब्द :-

कैफियत = हाल, समाचार
आड़ी = तिरछा / प्रतिकूल
मुयस्सर = काम/ उपलब्ध
सिरात-ए-दिल = दिल का रास्ता
शबब नाशाद-ए-दिल = दिल की उदासी का कारण
जश्न-ए-फ़ज़ा = जश्न का माहौल
नाज़-ए-निगारा = सुंदरता (माशूका) के नखरे
कलाम =लेखनी
रुबाई = चार पंक्तियों की एक कविता(अरबी)

यह भी पढ़ें :-

नही करते | Nahi Karte

Similar Posts

  • मुस्कान ढूंढती है | Muskan Dhundhati Hai

    मुस्कान ढूंढती है ( Muskan Dhundhati Hai ) जो लुट चुका है अब वो सम्मान ढूँढती है । नन्ही कली चमन में मुस्कान ढ़ूढती है । काँटों के वास्ते वो गुलदान ढूँढ़ती है नादान है जहाँ में इन्सान ढूँढती है बेबस है ज़िन्दगी और गर्दिश में भी सितारे अब मौत का वो अपने परवान ढूँढती…

  • नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगते

    नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगते नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगतेखून से लिपटे हमारे नहीं अच्छे लगते कद्र -जो मात- पिता की न किया करते हैंअपने ऐसे भी दुलारे नहीं अच्छे लगते जान लेती हैं हमारी ये अदाएँ तेरीयूँ सर -ए बज़्म इशारे नहीं अच्छे लगते जिनमें ज़हरीले से दाँतों की रिहाइश…

  • अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

    अपना लिया बेगाने को ( Ghazal Apna Liya Begane ko ) मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा इक नया रंग सा…

  • आज़माया करो | Azmaya Karo

    आज़माया करो सब्र मेरा न यूँ आज़माया करोरूबरू ऐसे सज कर न आया करो इतनी बातें न हमसे बनाया करोजामे – उल्फ़त ख़ुशी से पिलाया करो साक़िया तुम को इस प्यासे दिल की क़समशाम ढलते ही महफ़िल सजाया करो प्यार की मौजें दिल में पटकती हैं सरइस समुंदर में आकर नहाया करो कैसे जानें कि…

  • कलाम है क्या

    कलाम है क्या ये गोल मोल मुहब्बत भरा कलाम है क्यातमाम उम्र यहीं पर तेरा क़याम है क्या कबूल कैसे मैं कर लूँ बता तेरी शर्तेंबिना ये जाने तुझे लेना मुझसे काम है क्या जो बार बार मुझे हुक्म देता रहता हैसमझ लिया मुझे तूने बता गुलाम है क्या जो हर घड़ी चला आता है…

  • देखना है | Dekhna Hai

    देखना है ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,उसे सितमगर को भुला कर देखना है। ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है। चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बतपर कहाॅं बाजार जाकर देखना है। वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों मेंबुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है। इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,फिर हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *