Laal Rang par Kavita

लाल रंग | Laal Rang par Kavita

लाल रंग

( Laal rang )

 

लाल रंग रक्त वर्ण होता वीरों की वीरता दर्शाता है
धन वैभव सम्मान दिलाता लक्ष्मीजी को भाता है

स्वाभिमान भाव दमके शौर्य पराक्रम रणवीरो का
लाल रंग साहस सूचक लाल ध्वजा धरें वीरों का

सौभाग्य सिंदूर से बढ़ता लाली बन मुस्काता है
रामभक्त हनुमान भाए तन पर सिंदूर लुभाता है

गजानंद गणेश से लगाए सिद्धियों के भंडार भरे
गालों पर लाली छा जाए तन निरोगी काया करे

लाल सिंदूर नारी सौंदर्य पिया की आयु बढ़ जाए
लाल टमाटर गाल गुलाबी लाली पिया मन भाए

लाल नयन अंगारे बरसे लाल समर लड़ते सीमा पे
लाल सपूत मां भारती प्राण न्योछावर करे धरा पे

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गुलाबी रंग | Gulabi Rang par Kavita

Similar Posts

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

  • ऐसा कौन करता है | Kavita

    ऐसा कौन करता है? ( Aisa kon karta hai )   तीव्र ज्वर में, भीषण दर्द में। घर में घर पर ही- जो कोई अपना पुकारे, क्या छोड़ देंगे उसे ईश्वर के सहारे? पीड़ा से भरा वह चीख रहा था, नजरों से अपनों को ढ़ूंढ़ रहा था। सभी थे पास, फर्क ना पड़ रहा था…

  • कवि सत्य बोलेगा | Kavita

    कवि सत्य बोलेगा ( Kavi satya bolega )   देश की शान पर लिखता देश की आन पर लिखता देशभक्ति  दीप  जला  राष्ट्र  उत्थान पर लिखता आंधी  हो  चाहे तूफान लेखक कभी ना डोलेगा सिंहासन जब जब डगमगाए कवि सत्य बोलेगा   झलकता प्यार शब्दों में बहती काव्य अविरल धारा लेखनी  रोशन करे कमाल जग…

  • sad shayari in hindi || तुम इतनी कठोर

    तुम इतनी कठोर ( Tum Itni Kathor )   तुम इतनी कठोर कैसे हो सकती हो..? क्या भूले से भी मेरे नाम से तुम्हारा दिल नहीं धड़कता…..   तुम्हारे दिल में मेरे लिए थोड़ा सा भी प्रेम नहीं है क्या जो इतनी बे-मुरोव्वत बन गई हो….   एक हमारी हालात है कि एक पल का…

  • श्री राकेश परमार जी के जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाए

    जन्मदिन मुबारक हो राकेश परमार जी कोबधाई एवं शुभकामनाएंजन्मदिन मुबारक हो जन्मदिन मुबारक होजन्मदिन मुबारक हो ।राकेश परमार जी काजन्मदिन मुबारक हो । हमारे पटेलिया समाज केराकेश परमार जी डिप्टी कलेक्टर हैं ।सादगी और कुशलता केप्रतिभा के वो धनी हैं । आदिवासी जगत में भीअपनी पहचान बनाई है ।हर मंचों में अपनी हीजगह भी बनाई…

  • नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

    नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )   भारत मना रहा है आज नौसेना दिवस, अपार शक्ति के आगे शत्रु सहमने को है विवश। नौसेनिक भी जी जान से करते हैं युद्धाभ्यास, समुद्री रास्ते से ना हो आतंकी हमले प्रयास। याद कर रहे हम उन वीरों को- दिया जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान, है आजादी की लड़ाई में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *