Lafzon ki Haqeeqat

लफ़्ज़ों की हकीकत | Lafzon ki Haqeeqat

लफ़्ज़ों की हकीकत

( Lafzon ki Haqeeqat ) 

 

मैं तुम्हें लफ़्ज़ों में
समेट नही सकती
क्योंकि—
तुम एक स्वरूप ले चुके हो
उस कर्तार का–
जिसे मैं हमेशा से
गृहण करना चाहती हूँ
किन्तु–
समझा नही पाती तुम्हें
कि–
अपने विजन को छोड़कर
यथार्थ जीने का द्वंद्व
वाकई में
कितना भयप्रद है।
नकार देती हूं
सामाजिकता और सांसारिकता
में बंधे दायरों को
सगुण से निर्गुण की ओर
विमुख हो जाती हूँ।
फिर—
मैं तुम्हारे रूप को
नही ले पाती
वृहद या सूक्ष्म होकर तुम
वारिधि बनते हो
तो कभी विहंगम
कभी कृष्ण तो कभी शिव।
और हाँ,
कभी-कभी तो
बयार बन चलते हो साथ
सहला लेते हो
मेरे कपोलों को
ये सिर्फ तुम ही हो
जो छू जाते हो मुझे।
तब यकायक ही मैं
अंकुरित हो जाती हूँ
और तुममें समा जाती हूँ।
मेरी जड़ें बिखरी हुई है
तुम्हारी शिराओं तक।
तुम्हारा होना ही प्रेम की
परिणीति के साथ-
एक निष्कलंक प्रेम को
गढ़ता है मेरे लिये
जिस मैं जीती हूँ
प्रतिपल स्वयं में।

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

अर्थ-
1 वारिधि – समुद्र
2 विहंगम – सूरज

यह भी पढ़ें :-

एक दिन और | Ek Din Aur

Similar Posts

  • वाह जिंदगी | Kavita Waah Zindagi

    वाह जिंदगी ( Waah zindagi ) वाह जिंदगी वाह क्या बात ! तूने याद दिलादी, मुझे मेरी पहली मुलाकात ! यू आईने के सामने खड़ा रहा घंटों देख रहा था शायद अपना वो पहला सफेद बाल! मिला मुझे जब वह करीब से मैंने रंग डाला उसे, काले रंग से तुरंत निकाल ! पहले थोड़ा घबराया…

  • जिंदगी एक किताब है | Zindagi pe kavita

    जिंदगी एक किताब है ( Zindagi ek kitab hai )   जिंदगी एक किताब है जिसमें अनेक पन्ने हैं, कुछ पन्ने फूल के, कुछ कागज के जिसमें सुख-दुख की कहानी लिखी है बीती हुई अपनी जवानी लिखी है, जिसमें खुशियां भी है गम भी है कुछ ज्यादा भी है कुछ कम भी है ढेर सारी…

  • नाता | Nata

    नाता ( Nata )    पीना नहीं है, जीना है जिंदगी अनमोल है, खिलौना नहीं है जिंदगी उम्र तो वश में नहीं है आपकी अनुभवों से ही सीना है जिंदगी आए और आकर चले गए तो आने का मकसद ही क्या रहा हम मिले और मिलकर ही रह गए तो इस मुलाकात का वजूद ही…

  • Kavita Aaj ka Samachar | आज का समाचार

    आज का समाचार ( Aaj Ka Samachar )   कोरोना इस बार पार कर गया लाख एक और पंद्रह हजार रहें सतर्क करें न कुतर्क यह महामारी है सारे रोगों पर भारी है यमराज से इसकी यारी है धरी रह गई सारी तैयारी है टीके पर टिकी उम्मीद है अब सारी लगवाने की अब बारी…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

  • कान्हा | kaanha

    कान्हा हे ! मेरे कान्हा तुम कहां बसने लगे सुना है तु जल में सुना है तु थल में तुम नज़र नहीं आते । हे ! मेरे कान्हा सभी तुम को कहते कृष्ण काला दिल से साफ हो तुम यह मैं कहता हूं आप महान हो इस जग में तुम नज़र नहीं आते ‌‌। हे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *