Lahoo se

लहू से ये दुनिया कब तक नहाये | Lahoo se

लहू से ये दुनिया कब तक नहाये ?

( Lahoo se ye duniya kab tak nahaye ) 

 नज़्म 

 

बारूद को मैं बुझाने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ।

दुनिया है फानी, दो पल की साँसें,
बिछा दी है लोगों ने लोगों की लाशें।
रोती फिजा को हँसाने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ,
बारूद को मैं बुझाने चला हूँ।

किसी के मुताबिक हवा क्यों चले ये?
किसी के मुताबिक जहां क्यों जले ये?
नासमझी से परदा उठाने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ,
बारूद को मैं बुझाने चला हूँ।

चाँद-सितारे खफ़ा हैं जहां से,
लाऊँ मैं इंशा बोलो कहाँ से।
खुदा को कमी ये बताने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ,
बारूद को मैं बुझाने चला हूँ।

लहू से ये दुनिया कब तक नहाये,
नफरत की आँधी न कोई चलाये।
जख्मों पे मरहम लगाने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ,
बारूद को मैं बुझाने चला हूँ।

फूल और खुशबू जहां में बसे फिर,
जीने की लज्जत सबकी बढ़े फिर।
गुफ़्तगू अमन की बढ़ाने चला हूँ,
चराग़-ए-मोहब्बत जलाने चला हूँ,
बारूद को मैं बुझाने चला हूँ।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

न रुकी जंग तो | Na Ruki Jang to

Similar Posts

  • Kavita | भाग्य

    भाग्य ( Bhagya ) जनक  ने चार  चार  पुत्री ब्याही थी, धरती के उत्तम कुल में। मिले थे छत्तीस के छत्तीस गुड़ उनके, धरती के उत्तम वर से।   पूर्व  जन्मों  का  तप था जनक सुनैना, हर्षित होकर इठलाते थे। दिव्य था रूप अवध के उत्तम कुल से, जुडने को है भाग्य हमारे।   कोई…

  • कोई कुछ भी करले

    कोई कुछ भी करले कोई कुछ भी करले ऊ बाप ना होईहर मोड़ पर जो खड़ा रहे अइसन साथ ना होई । बिना सोचे समझे जो सर्वस्व करे निछावरअइसन केहू में जज्बात ना होई। कोई कुछ भी करले ऊ बाप ना होई … अपना से बड़ होखत देख जो दिल से निरेखेहर पल शुभे शुभे…

  • मेरे श्री रामलला | Mere Shriram Lala

    मेरे श्री रामलला ( Mere Shriram Lala ) ( 1 ) राम नाम की सहर्ष इस ज्योति को हृदय में जगाए रखना तुम ! आंगन को अपने सुंदर पुष्पों से मधुबन सा सजाए रखना तुम ।। मर्यादा में रहकर सम्मान मिला हैं मेरे श्री राघव को ! प्राण प्रतिष्ठा फिर से होगी घर अयोध्या बनाएं…

  • मोहिनी नारी | Mohini Nari

    मोहिनी नारी ( Mohini nari )   आयुद्धों से भरे हुए भण्डार है मोहिनी नारी के। नयना तीर कमान बिछाये जाल है मोहिनी नारी के। माया ममता महबूबा से भाव है मोहिनी नारी के। अभी तो है शुरूवात अनेको रंग है मोहिनी नारी के। शतरूपा से शुरू हुआ संसार है मोहिनी नारी के। त्रिदेवी का…

  • रूठे अल्फाज़ | Roothe Alfaaz

    रूठे अल्फाज़ ( Roothe alfaaz )   अल्फाज रूठ से गए मुझ से , मानो कहते हों खफा हू मै तुझसे गम ए दर्द सुनाऊं तो आंसू के मोती पलकों पर छलकते खुशियों के गीत सुनाऊं तो शहनाई कानों में बजाते यादों के पन्ने पलटकर देखू, तो होठों पर खामोशी बैठा देते यारी की महफिल…

  • पर्यावरण बचाना है

    पर्यावरण बचाना है पर्यावरण बचाना है तो , पीपल, बरगद, नींम लगाएं ! तपती धरती को अपने हम, आवर्षण से मुक्ति दिलाएं !! जाड़ा, गर्मी, बरसात और ऋतु चक्र सही हो जाएगा ! रोग दोष से मुक्ति मिलेगा, घर खुशियों से भर जाएगा !! पर्यावरण संतुलित होगा, धरती हरी भरी होगी ! लहराएंगी फसलें चहुंदिश,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *