Life Shayari in Hindi

मफ़हूम-ए-ज़िन्दगी | Life Shayari in Hindi

मफ़हूम-ए-ज़िन्दगी

( Mafhoom-e-zindagi )

वज़्न २२१२ १२११ २२१२ १२

कुछ उलझनों ने जीस्त मु’अम्मा बना दिया
कुछ दांव पेंच ने हमें जीना सिखा दिया ॥

रद्दी कबाड़ से करें क्यों घर को बेकदर
कुछ ग़ादिरों को साफ़ निकाला भुला दिया ॥

ये रहगुज़र लगी क्यूं हमें अजनबी सी आज
जिन रास्तों से गुफ़्तगू है बारहा किया ॥

एहसान ना करे कोई चाहत का ,सोचकर
जज़्बात कफ़स को कहीं फेका जला दिया ॥

उलझे रहे हयात में ताउम्र बेवजह
खाता,हिसाब क्या लिया किसने है क्या दिया ॥

नेकी से क्या गुनाह किया ,सोंचते है हम
मौके बड़े, न जाने किस लिए गवां दिया ॥

हम ही न थे वाकिफ़ ये हिक़ायत-ए-जिंदगी
मेरी मुझे ही बा यकीं उसने सुना दिया ॥

मफ़हूम-ए-ज़िन्दगी है मुहब्बत या नफ़रतें
जीवन ने चाहतें ही हमारी, अता किया ॥

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

शब्द –
मफ़हूम-ए-ज़िन्दगी – जिंदगी का अर्थ
हिक़ायत-ए-जिंदगी– जीवन की कहानी
ग़ादिरों– कृतघ्न, नाशुक्रा, वचन-भंजक, बेवफ़ा, ग़द्दार
मु’अम्मा- पहेली,रहस्य,ऐसी बात जो जल्दी समझ में न आवे
कफ़स- पिजड़ा
जीस्त– जिंदगी
अता किया – प्रदान किया

यह भी पढ़ें :-

क्यों नहीं आते | Kyon Nahin Aate

Similar Posts

  • आज़म की शायरी | Aazam ki shayari

    कब मुझे कब मुझे ही करार मिलता है ग़म यहाँ बेशुमार मिलता है कर लिये फोन भी बहुत उसको कब मुझे आकर यार मिलता है सिर्फ़ अब तो भरी हसद दिल में कब दिलों में ही प्यार मिलता है कब किसे ही सनम मयस्सर हो इश्क में इंतिज़ार मिलता है इश्क़ से ही अमीर होते…

  • Ghazal | कहानी

    कहानी ( Kahani )   कल एक कहानी लिखुंगा मैं तेरे प्यार की इक निशानी लिखुंगा जो तूने दिया था बचपन में मैं तेरी वो रवानी लिखुंगा कल एक कहानी लिखुंगा मैं तेरे प्यार की इक निशानी लिखुंगा   वो गलियां थी तू गुड़िया थी मैं तेरा गुड्डा बना था जहां खेले और लड़े हम…

  • देखकर चलना तू अजनबी राहें है

    देखकर चलना तू अजनबी राहें है     देखकर चलना तू अजनबी राहें है! हर क़दम पे  भरी दुश्मनी राहें है   नफ़रतों की राहों पे खोया हूँ मैं तो खो गयी है मुझसे आशिक़ी राहें है   राहें आती नहीं है कोई प्यार की आ रही है यहां बेरुख़ी राहें है   हम सफ़र…

  • वफ़ा करके | Ghazal wafa karke

    वफ़ा करके ( Wafa karke )   वफ़ा करके भी कुछ भी तो नहीं मुझको हुआ हासिल हुई  है बस  मुझे  हर  पल यहाँ तो हर जफ़ा हासिल   रहा हूँ ढूंढ़ता मैं तो हर किसी में ही वफ़ा मैं तो वफ़ाए भी हुई मुझको मगर यारों कहा हासिल   यहाँ तो जख़्म मिलते है…

  • कहीं ग़म कहीं पे ख़ुशी है

    कहीं ग़म कहीं पे ख़ुशी है     कहीं ग़म कहीं पे ख़ुशी है! कहीं पे हंसी तो नमी है   कोई जीवन अच्छा गुजारे कहीं ग़म भरी जिंदगी है   मुहब्बत को कोई निभाये कहीं दिल में ही बेरुख़ी है   कोई रिश्ता दिल से निभाता कहीं हर घड़ी बेदिली है   कहीं पे …

  • दिल लगाना है मुझे भी | Ghazal by Nepali Urdu poet

     दिल लगाना है मुझे भी  ( Dil lagana hai mujhe bhi )     अमीर खुसरो से लेकर गुलज़ार, ग़ालिब है दीवाना बचूंगा भला मैं कैसे इस मुहब्बत से दिल लगाना है मुझे भी दिलकशी जानना है जान – ए- बहार के वक़्त रश्क-ए-चमन में मुझे भी यारी का खुसबू लुटाना है कोई मिले तो सही मुझे भी दिल लगाना है खुद की क़त्ल की तैयारी कर रहा हूँ मेरे यार मुहब्बत करना है, और करना भी क्या है मेरे यार ज़ोहरा-जबीं, तेरे नूर से अपनी नफ़्स को सजाना है भले देर से मिलो मगर तुम्हे कसकर गले लगाना है सर भारी है और बदन को भी पाक होनी है जिस रोज इश्क़-ए-मान, तुम मिलोगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *