Maa ki mamta poem

माँ की ममता | Maa ki mamta poem

माँ की ममता

( Maa ki mamta )

( 4 ) 

माँ की ममता दिव्य है,माँ से है पहचान।
माँ की कृपा-कटाक्ष से,बनता पुत्र महान।।1।।

ममता के ऑंचल तले, मिलती ठंडी छाँव।
जब तक माँ का साथ है, नहीं जलेगा पाँव।।2।।

धरती की भगवान है, माँ का रूप अनूप।
मातृ-चरण में स्वर्ग है, देवी का प्रतिरूप।।3।।

माता का दर्शन करें,अंतस रहे पवित्र।
माँ सबको अच्छी लगे,मातु हमारी मित्र।।4।।

माता से हमको मिला,एक सुखद संसार।
माता के मुस्कान से, संकट जाते हार।।5।।

माँ की इच्छा शांत हो, तब समझो वैराग्य।
माँ के आशीर्वाद से,बनता है सौभाग्य।।6।।

देती सुखमय जिंदगी, सहती कष्ट अपार।
धरती से आकाश तक, माता सुख का सार।।7।।

परमानंद निषाद’प्रिय’

( 3 )

बच्चों की जिंदगी में
तो मां की ममता का
तो कोई तुलना नहीं,
सीमा बंधनों से परे,
अनंत ममता उमड़ती,
प्रतिपल याद बच्चों को।
मां की नि:स्वार्थ ममता
प्रेम से ही बच्चों का
विकास,संवर्धन, रहते
बच्चे स्वस्थ, मस्त
खुशियों में मशगुल।
उसे ना कोई फिक्र,ना
कोई चिंता माँ है ।
ना मेरे ऊपर ऐसा
अनुभूति बच्चों को।
मां की ममता तो ,
अनमोल,अद्वितीय ,
अनुपम,निराली,अद्भुत।
आन पड़े तो शेर से
लड़ जाएगी मां।
जब तक जिंदगी में
सांस,बच्चों पर लुटाती
असाधारण ममता,प्रेम।

भानुप्रिया देवी

बाबा बैजनाथ धाम देवघर

( 2 )

अपने लहु से सींचे देखो,ममता रही लुटाये।
माॅ॑ की ममता मिलती जिसको,बड़भागी कहलाये।

ममता ऑंचल क्या होता है,इसकी कीमत जानों।
इन चरणों में स्वर्ग बसा है,अडिग सत्य पहचानों।
करता जो भी माॅ॑ की सेवा,वही ईश को भाये।
माॅ॑ की ममता मिलती जिसको,बड़ भागी कहलाये।

निकली एक आह भी उसकी,माॅॅ विचलित हो जाती।
हॅ॑सता जब गोदी में बालक, माता है मुस्काती।
सुनकर सुत किलकारी को माॅ॑ ,हृदय खुशी भर जाये।
माॅ॑ की ममता मिलती जिसको,बड़ भागी कहलाये।

ममता की छाया हो सिर पे,चमके भाग्य सितारे।
मन का सपना पूरा होता,बने गगन के तारे।
नित नित करते चरण वंदना,माथा चरण नवायें।
माॅ॑ की ममता मिलती जिसको, बड़ भागी कहलाये।

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

( 1 )

तुम्हारें हर रुप को मेरा वन्दन है माँ,
तेरे इन चरणों को मेरा प्रणाम है माँ।
माँ तू ही यमुना और तुम ही जमुना,
तुम ही गंगा, कावेरी तुम ही नर्मदा।।

 

माँ तुझमे है दुर्गा और तुझमे लक्ष्मी,
ममता की हो मूरत भोली सी सूरत।
तुझमें ही गौरा एवं काली कुष्मांडा,
पूरा करती हो सदा मेंरी हर ज़रुरत।।

 

माता हम सब है तुम्हारी ही सॅंतान,
देती हो मुँख निवाला और मुस्कान।
तुम्हारे चरण में विश्व के चारों धाम,
तुझमे माँ सीता और राम भगवान।।

 

नौ महिनें मुझको तुने गर्भ में पाला,
कई मुश्किलें परेशानियों को झेला।
सींचा था मुझको अपनें इस लहू से,
और दिखाया मुझे दुनियाॅं उजाला।।

 

गाय में ममता कुतिया में भी ममता,
शेरनी अथवा हथनी में देखा ममता।
जीव जन्तु सभी मे मातृत्व लालसा,
जुटा लेती हो बच्चों के लिए क्षमता।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • खत् | Khat par kavita

    खत् ( Khat )   हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️|| 1.कलम उठा के कागज पर, अरमान दिलों के लिख डाले | मम्मी-पापा सब कैसे रहते हैं, सब हाल घरों के लिख डाले | मुहल्ले-पडोस की खट्टी-मीठी, सब चाहत-बातें-दिल काले | खत् लिख पोस्ट किया अब बैठे, जबाब की चाह मे दिल वाले | हमारे…

  • प्रकृति हूं मैं कदर करो

    प्रकृति हूं मैं कदर करो जल मैं, अग्नि मैं, वायु मैं ।वृक्ष,जीव,प्राणी, अचल हूं मैं ।। स्वर्ग का द्वितीय रूप मैं ।ईश्वर का महा चमत्कार मैं।। मनमोहक सा दिखता हूं ।मनमोहित मैं करता हूं ।। जिधर देखो , उधर हूं मैं ।हर तरफ हर जगह हूं मैं ।। चंद्र मैं , सूर्य मैं , भू…

  • और क्रंदन

    और क्रंदन     थकित पग में अथक थिरकन  और क्रंदन। आंसुओं का बरसा सावन और क्रंदन।।   हृदय से उस चुभन की आभास अब तक न गयी। सिंधु में गोते लगाये प्यास अब तक न गयी ।।   बढ़ रही जाने क्यूं धड़कन और क्रंदन । थकित बालक समझ मुझको धूल ने धूलित किया…

  • वैदिक श्रेय श्री वंदन | Vaidik Shrey Shree Vandan

    वैदिक श्रेय श्री वंदन ( Vaidik shrey shree vandan )   विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन श्रुति ग्रंथ अप्रतिम महत्ता, ब्रह्म आलोक आगार । कारण प्रयोग प्रभाव तथ्य, स्वप्न प्रभा यथार्थ आकार । भौतिकी रसायन गणित संग, चिकित्सा सूत्र मर्म स्पंदन । विज्ञान के आधार में,वैदिक श्रेय श्री वंदन ।। विज्ञानी तपन…

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *