Maa Siddhidatri

मां सिद्धिदात्री | Maa Siddhidatri

मां सिद्धिदात्री

( Maa Siddhidatri ) 

 

नवरात्रि का नवम दिन है माता सिद्धिदात्री का,
जग पालन कर्ता सम्पूर्ण जगत की अधिष्ठात्री का।

चतुर्भुजी स्वरूप में आती माता कमलासना,
नवरात्रि व्रत पूर्ण होता इनकी करके उपासना।

शंख पद्म चक्र गदा धारी अद्भुत रूप दिखलाए,
इनकी पूजा जो भक्त करे वो सब सिद्धियां पाए।

एक ओर चक्र गदा धारी और दूजे शंख मनोहारी,
एक हाथ में कमल पुष्प वर मुद्रा देती शुभकारी।

नौ दिन नौ विविध रूप में मईया का पूजन होता,
नवें दिन नौ कन्यापूजन से नवरात्रि व्रत सम्पूर्ण होता।

मां की महिमा अपरंपार भाव भक्ति से पूजा करके कृपा पाते,
सिद्धिदात्री मां की कृपा पाकर के सब जन खुशहाल हो जाते।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

मां महागौरी | Maa Mahagauri

Similar Posts

  • ये मुल्क हमारी जान | Kavita Ye Mulk Hamari Jaan

    ये मुल्क हमारी जान ( Ye mulk hamari jaan )   एक दिन भी निभा नही सकेंगे हम जैसा किरदार पर आज वही लोग हम को मशवरे देते है हजार। उंगली पर लगी हुई स्याही केवल निशानी नही है हमारी शान व देश की पहचान, लोकतंत्र यही है। देश मना रहा गणतंत्र दिवस लोकतंत्र देता…

  • जय कन्हैया लाल की | Jai Kanhaiya Lal ki

    जय कन्हैया लाल की ( Jai Kanhaiya Lal ki )    कलयुग में हो रहा, द्वापर सा अहसास नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की । श्री हरि आठवें अवतार, जय राधा रमण गोपाल की । हिंद धरा हृदय पटल , अप्रतिम कन्हाई उजास । कलयुग में हो रहा,द्वापर सा अहसास ।। जन भाव…

  • दिव्य पूर्णिमा | Divya Purnima

    दिव्य पूर्णिमा ( Divya purnima )   पीयूष पान परम आनंद,जुन्हाई उत्संग में आश्विन मास दिव्य पूर्णिमा, अद्भुत अनुपम विशेष । चारु चंद्र चंचल किरणें, रज रज आह्लाद अधिशेष । शीर्ष कौमुदी व्रत उपासना, विमल भाव अतरंग में । पीयूष पान परम आनंद, जुन्हाई उत्संग में ।। सोम धार धरा समीप, अनूप दिव्य भव्य नजारा…

  • आओ हम सब मिलकर के ऑक्सीजन बनातेहैं | Kavita

    आओ हम सब मिलकर के ऑक्सीजन बनातेहैं ( Aao hum sab milkar ke oxigen banate hai )   आओ हम सब मिलकर के कसम खाते हैं, अपने अपने जन्मदिन पर वृक्ष लगाते हैं, हम सब अपनी जिंदगी बिता रहे रो रो के आओ बच्चों का जीवन खुशहाल बनाते हैं   जंगलों को काट हम सब…

  • चूड़ियां | Chudiyan | Kavita

    चूड़ियां ( Chudiyan )   रंग बिरंगी हरी लाल खन खन करती चूड़ियां नारी का अनुपम श्रृंगार सुंदर-सुंदर चूड़ियां   आकर्षण बढ़ाती चूड़ी पिया मन लुभाती चूड़ी नारी सौंदर्य में चार चांद जड़ देती है चूड़ियां   गोल गोल लाल लाल सुंदरता बेमिसाल हाथों की शोभा बढ़ाती हरी हरी चूड़ियां   रत्न जड़ित कंगना मीनाकारी…

  • पदचिन्ह | Kavita Padachinh

    पदचिन्ह ( Padachinh )   पदचिन्हों का जमाना अब कहां पदलुपतों का जमाना अब जहां परमसत्ता को शब्द-सत्ता से च्युत करने की साजिश है जहा तिनका-तिनका जलेगा मनुज अपने ही कर्मों को ढोते-ढोते शब्द-पराक्रम की महिमा वशिष्ट ने राम को समझायी अंश मात्र जो आज हम अपनाते क्लेश नामों-निशान मिट जाता शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा(…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *