मां

मां

मां

 

मां एक अनबूझ पहेली है,
मां सबकी सच्ची सहेली है,
परिवार में रहती अकेली है,
गृहस्थी का गुरुतर भार ले ली है।
ऐ मां पहले बेटी,फिर धर्मपत्नी,
बाद में मां कहलाती हो।
पहली पाठशाला,पहली सेविका तूं
घर की मालकिन कहलाती हो।।
बुआ,बहन,मामी,मौसी कहलाये,
माता,दादी,नानी नाम बुलवाये,
परिवार की जन्म दात्री नाम सुहाये,
अबला,सबला, दुर्गा रूप धराये।।
दो परिवारों के बीच की कड़ी हो,
न्याय के लिए खूब लड़ी हो,
जग में उच्च है जनक,जननी तूं उनसे भी बड़ी हो,
हर मौके पर सदा,तूं ही मिली खड़ी हो।।
लोरी में हाथ का साथ,धूल कुलीन है,
हरपल हरक्षण रहती तूं नवीन है,
अस्थिरता को स्थिर करने में प्रवीन है।
खुशी में खुश इतनी,हारी सारी हसीन हैं।।
आंचल में दूध नैनों में नीर है,
सुखी समृद्धि की प्रणेता,दृढ़ प्राचीर है,
तेरे रूप अनेक तूं एक कर्मवीर हैं,
मां जीवन का स्रोत,जग तेरा तश्वीर है।।
मां एक सहारा है,भव का किनारा है,
मां देती एक जिंदगी,मां-मां एक नारा है,
मां की छटा अनुपम,मातृ धन न्यारा है,
कहें आर०बी०,बिन मां पिता कुंवारा है।।

 

?

लेखक: राम बरन सिंह ‘रवि’ (प्रधानाचार्य)

राजकीय इंटर कालेज सुरवां माण्डा

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

ये प्यारे प्यारे बच्चे | pyare bache

Similar Posts

  • जिंदगी

    जिंदगी ** जिंदगी की समझ, जिंदगी से समझ। जिंदगी से उलझ, जिंदगी से सुलझ। अबुझ है इसकी पहेली, तेरी मेरी ये सहेली। न मिलती यह सस्ती, ऊंची है तेरी हस्ती। कभी किया करो सख्ती, जो चाहो , चलती रहे कश्ती; संभालो कायदे से गृहस्थी। धीरज धैर्य संतोष रखो, अनावश्यक लोभ से दूर रहो। बातें कम,…

  • पूर्ण विराम अंत नहीं | Kavita Purn Viram

    पूर्ण विराम अंत नहीं ( Purn Viram Ant Nahi )   पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है सकारात्मक सोच प्रशस्त, नवल धवल अनुपम पथ । असफलता अधिगम बिंदु, आरूढ़ उत्साह उमंग रथ । आलोचनाएं नित प्रेरणास्पद, श्रम साधना उत्तर धात है । पूर्ण विराम अंत नहीं, नए वाक्य की शुरुआत है ।।…

  • पत्थर दिल | Poem pathar dil

    पत्थर दिल ( Pathar dil )   पत्थर फेंक दो मेरे यार पत्थर दिल मत बनो। जोड़ो दिलों के तार बिना बात भी मत तनो।   मत बिछाओ राहों में कंटको के ढेर कभी। मुस्कुरा कर थोड़ा देखो खिलेंगे फूल तभी।   कमियों को नहीं तारीफों के पुल सजाओ। प्यार के मोती सुहाने प्रेम से…

  • काश कि तुमने ये बताया होता | Prem ras kavita

     काश कि तुमने ये बताया होता  ( Kash ki tumne ye bataya hota )   काश कि तुमने ये बताया होता कि मैं क्यों दूर होता जा रहा हूँ तुमसे न कोई गिला-शिकवा फिर भी बातों का सिलसिला शुरू नहीं एक दिन, दो दिन,पाँच दिन,बीस दिन आखिर कब तक? ये तो बताया होता । हौले-हौले…

  • शरद चाँदनी | Sharad Chandni 

    शरद चाँदनी ( Sharad Chandni ) चली है ..पवन शीतल मंद सुगन्ध नूपुरखिले खिले हुए हैशरद की चाँदनी मेंकुन्द के फूलचंद्र पूर्ण आकार सोलह कलाओं को संग लियें उदित हुआ बदली तेजपुंज से भरी-भरीहो रही है अमृत वर्षाआकाश से आज बरस रही है शरद चाँदनीहै ओस की बूँद में भीअमृत बूटी चूर्णसब रोगों का होगा नाशमाँ…

  • महात्मा बुध | Chhand Mahatma Buddha

    महात्मा बुध ( Mahatma Buddha )   राजा शुद्धोधन सुत, सिद्धार्थ जिनका नाम। सत्य ज्ञान की खोज में, चल पड़े निष्काम।   पुत्र पत्नी त्याग के, तज दिया राजपाट। योग साधना सीख ली, पहुंचे गंगा घाट।   बोध गया बोधिवृक्ष, मिल गया सच्चा बोध। गौतम बुध हो गए, सिद्धार्थ कर शोध।   वीणा के बजते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *