Kavita ashq ishq ke

अश्क इश्क के जब बहते हैं | Kavita ashq ishq ke

अश्क इश्क के जब बहते हैं

( Ashq ishq ke jab bahte hain ) 

 

 

अश्क इश्क के जब बहते हैं प्यार भरे तरानों में
दिल की धड़कनें बढ़ जाती प्रेम के अफसानों में।

 

धरती अंबर आसमान भी हिलमिल जब बतलाते हैं।
मधुर तराना गीतों का दो दिल मिलकर जब गाते हैं।

 

रिमझिम रिमझिम बरसे नैना प्रीत झड़ी बरसे बूंद।
झरना झरता प्यार भरा दिलबर डूबते नयन मूंद।

 

झील सी आंखों में मोती अश्क इश्क बनकर बह जाते।
प्रेम का सागर ले हिलोरे मनमीत मिलन को जब आते।

 

हसीं वादियो से महकता दिलों का चमन खिल जाता।
लबों पर मोहक मुस्काने खिलता चेहरा चमक जाता।

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चापलूसी एक हूनर | Chaaploosi par kavita

Similar Posts

  • श्रद्धा से श्राद्ध तक | Shraddha se Shraddha tak

    श्रद्धा से श्राद्ध तक ( Shraddha se shraddha tak )   श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह भाद्रपद आश्विन दिव्यता , परम सनातनी इतिहास । पुनीत पावन हिय तरंगिनी, सर्वत्र अलौकिक उजास । पूर्वज नेह अनुबंध काल, सृष्टि रज रज भाव गवाह । श्रद्धा से श्राद्ध तक, अपनत्व का सरित प्रवाह ।। भाव…

  • मशाल | Mashaal

    मशाल ( Mashaal )   बढ़ रह सैलाब इधर तुम्हे अभी रहनुमा चाहिए उठा लो खड़ा हाथों मे तुम अब हमे निजी सुरक्षा चाहिए.. लगी आग जिन घरों मे देखो भीतर से खिंचती बेटियां देखो देखो न अब केवल रोटियां तुम गर्त मे गिरती पीढियां देखो… रसूख, न दौलत , न जात देखो हो रहे…

  • नया साल | Naya Saal par Kavita

    नया साल ( Naya saal ) जशन ऐसा मनाओं नये साल में। रास्तों को सजाओ नये साल में।। हो न नफरत कहीं प्रेम ही प्रेम हो। सबको दिल से लगाओ नये साल में।। ग़म ज़दा हो कोई या परेशान हो। मिल के उसको हंसाओं नये साल में।। भूल कर आज अपनों से शिकवे गिले। कसमे…

  • रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

    रहनुमा ( मार्गदर्शक ) ( Rahnuma )   रहनुमा कोई मिल जाए राह मेरी आसां हो जाए मेरी मंजिल का ठिकाना मुझको भी नसीब हो जाए   मार्गदर्शक बता दे रस्ता कोई खता न मुझसे हो जाए भटक  रहा  हूं  बियावान में हाथ पकड़ कोई राह दिखाये   अंधकार का अंत नहीं है रहनुमा का…

  • साथ दो तुम अगर | Kavita Saath do Tum Agar

    साथ दो तुम अगर ( Saath do tum agar )    साथ दो तुम हमारा अगर, जिन्दगी भर बन हमसफ़र। चाहे वक्त की हो कई मार, बनके रहना कश्ती पतवार।। देना सारे मुझको अधिकार, कभी न छोड़ना तू मझदार। स्नेह बरसाना व देना प्यार, बनकर रहना तू समझदार।। कर्म होता जीवन का सार, और कर्म…

  • तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ

    तेरी प्रिय प्रतिभा की मैं रूबाई हूॅ कुछ लिखिए, तो मैं भी लिखूँ, कल से कुछ लिख नहीं पाई हूँ। सानिध्य ले त्रिवेणी संगम बनूँ, कुछ बेहतरीन की सोच आई हूँ। जिक्र न मेरा न तुम्हारा होगा प्रथम स्थान की परछाई हूँ, परिवेष्टित स्नेहिल सा संसार, नेह में आकण्ठ बहुत हरषाई हूँ। यदा मिले याद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *