मगर दिल मे प्यार है | Magar Dil me Pyar Hai

मगर दिल मे प्यार है

( Magar dil me pyar hai ) 

 

     मेरी आखों मे है जलन,

मगर दिल मे प्यार है।

कलम उठाऊं या हथियार,

दोनो मे धार है ।।

कहते है कुछ और , करते है कुछ और

सियासत बन गई देखो व्यापार है।

कलम उठाऊं या हथियार, दोनो मे धार है ll

आता नही समझ में, अपना है या पराया ।

मतलब सारे रिश्ते, और रिश्तेदार हैं ll

कलम उठाऊं या हथियार दोनो मे धार है ll

सच बोलना मेरा मुझे, बदनाम कर दिया  ।

कहते है सभी रोशन, तू गुनह गार है।

मेरी आखों मे है जलन, मगर दिल मे प्यार है  ।

कलम उठाऊं या हथियार, दोनो मे धार है ।।

 

 

रोशन सोनकर

ग्राम व पोस्ट जोनिहां,तहसील बिंदकी,

जनपद फतेहपुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

छुट्टा पैसा और गरीब आदमी | Gareeb Aadmi

Similar Posts

  • दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं

    दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहींबात ये और की उसने मानी नहीं मत कहो प्रेम की अब कहानी नहींसेतु वो प्रेम की क्या निशानी नहीं इश्क़ में चोट अब मुझको खानी नहींरात करवट में सारी बितानी नहीं जिस तरह बाप से बात करते हैं वेयूँ समझ आँख में आज…

  • मीना भट्ट सिद्धार्थ की ग़ज़लें | Meena Bhatt Siddharth Poetry

    मुझको यारब न लाल-ओ- गुहर दीजिए मुझको यारब न लाल-ओ- गुहर दीजिएजो वतन पे हो कुर्बां वो सर दीजिए नफ़रतों का जहाँ पर बसेरा न होइक मुहब्बत का ऐसा नगर दीजिए जो गुज़रती हो दर से तुम्हारे सनमउस डगर का पता कुछ ख़बर दीजिए घर में वालिद से ही रौशनी है सदाउनकी छाया हमें उम्र…

  • क्या समझे | Kya Samjhe

    क्या समझे ( Kya Samjhe ) क्या किया उसने और क्या समझे।बेवफ़ाई को हम वफ़ा समझे। ज़ह्न को उसके कोई क्या समझे।सर निगूं को जो सर फिरा समझे। क़ाफ़ले ग़र्क़ हो गए उन के।नाख़ुदाओं को जो ख़ुदा समझे। क्यों न पागल कहे उसे दुनिया।ज़ुल्फ़-ए-जानां को जो घटा समझे। ख़ुद को समझे वो ठीक है लेकिन।दूसरों…

  • महक जिसकी | Mahak Jiski

    महक जिसकी ( Mahak Jiski ) नशे में है जवानी लिख रही हूँ हुआ है ख़ून पानी लिख रही हूँ महक जिसकी फ़िज़ाओं में बसी है वही गुल रात रानी लिख रही हूँ उजाड़ी जिसने मेरे दिल की बस्ती उसी की शादमानी लिख रही हूँ वफ़ादारी जो शिद्दत से निभा लें वहीं हैं खानदानी लिख…

  • सनम का हाल | Ghazal Sanam ka Haal

    सनम का हाल ( Sanam ka Haal ) बह्र : बहरे हज़ज मुसद्दस सालिम अरकान: मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मात्रा भार : 1222 1222 1222   हसीं चेहरा गुलाबी गाल अच्छा है, हाथों तूने लिया रुमाल अच्छा है ! मचलती इस जवानी पर खिला यौवन, तेरी जुल्फों का बिखरा हाल अच्छा है ! मेरे जैसे दिवाने…

  • नज़र से सलाम | Nazar se Salam

    नज़र से सलाम ( Nazar se salam )    मेरे सुकूँ का वो यूँ इंतज़ाम करता है ज़ुबां बना के नज़र से सलाम करता है वफ़ाएं और निभाता भी इससे क्या बढ़कर वो मेरे क़ल्बो-जिगर में क़याम करता है ख़बर उसे है मुलाक़ात हो नहीं सकती मगर वो कोशिशें फिर भी मुदाम करता है दुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *