महाकुम्भ में खिचड़ी

महाकुम्भ में खिचड़ी

महाकुम्भ में खिचड़ी

धनु को त्याग मकर में आये,
जब दिनकर भगवान।
दक्षिण वलित हो गई धरती,
आया पावन पर्व महान।

हुई अवस्थिति अयन उत्तरी,
अब शुभ मंगल दिन आये।
वर को वधू, वधू को वर अब,
हर्षित मन को मिल पायें।

अलग अलग क्षेत्रों में लोहरी,
पोंगल, बिहू, टुसू, संक्रांति।
उत्तरायण से ही जन-जन में,
क्रमशः भरती जाती कान्ति।

मिलती मुक्ति शीत से मौसम,
करने लगता है गुनगुन।
फसलें भी अब मुस्काती हैं,
गीत सुनाती है चुनमुन।

यह विशेष है सन् पचीस की,
जोशीली पावन संक्रांति।
निश्चित ही मन मुदित रहेगा,
और मिलेगी अप्रतिम शान्ति।

चल प्रयाग में संगम तट पर,
वहां करें पावन स्नान।
ऋषि-मुनियों के दर्शन कर लें,
और करें उनका गुणगान।

जहां मिलें दुर्लभ विभूतियां,
हो जीवन सबका धन्य-धन्य।
महाकुंभ का मिलन सनातन,
पावन सुशील शुचिता अनन्य।

नव तंदुल खिचड़ी तहरी का,
प्रभु अर्पण कर मिलता प्रसाद।
चैतन्य, ऊर्जित, संस्कारित
हो, जन-जन का छूटे प्रमाद।

यदि इस दिन जाना कहीं नहीं,
तो घर में खिचड़ी बनवाओ।
प्रभु का फिर अर्चन वंदन कर,
प्रभु भोग प्रसादी खुद पाओ।

खिचड़ी प्रसाद जग नाथ का है,
धनधान्य स्वास्थ्य से पूरित है।
यदि खिचड़ी दान करो इस दिन,
इस दान का पुण्य असीमित है।

जनसंकुल की खिचड़ी एकत्र,
है महाकुम्भ में संगम तट।
यदि मिले प्रसादी खिचड़ी की,
भवबंधन रोग कटें झटपट।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

  • प्रतिभा ईश्वर प्रदत्त होती है | Pratibha par Kavita

    प्रतिभा ईश्वर प्रदत्त होती है ( Pratibha ishwar pradat hoti hai )    विलक्षण प्रतिभा दुनिया में कीर्तिमान लहराती है। जन्मजात गुण ईश्वर से यूं सिद्ध हस्तियां पाती है। मन क्रम धर्म वाणी से खुशियों की बहारें लाते हैं। पुण्यधर्म पालन करके धरती को स्वर्ग बनाते हैं। सद्भावो के चमन खिलाए प्रेम की अविरल धारा।…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र) सप्तम दिवस | Chaitra Navratri Parv

    नवरात्रि पर्व (चैत्र) ( Navratri Parv ) सप्तम दिवस भुवाल माता का स्मरण सदा साथी इस जग में कोई दूसरा न साथी है । भुवाल माता पर श्रद्धा मानो दीपक में है यदि स्नेह भरा तो जलती रहती बाती है । उसके अभाव में लौ अपना अस्तित्व नहीं रख पाती है । इस जग में…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • अर्थ | Arth

    अर्थ ( Arth ) अर्थ में ही अर्थ हैअर्थ के बिना सब व्यर्थ है। सत्य साधना या सत्कारसभी के लिए है यह जरूरी,जीवन का आवश्यक यह शर्त हैअर्थ के बिना सब अनर्थ है। सीधे मुॅंह कोई बात नहीं करतानजर रहती सभी की वक्र है,साज सम्मान के लिए यह जरूरीअर्थ नहीं तो यह दुनिया लगती व्यर्थ…

  • प्रेमसिंह सोलंकी जी

    प्रेमसिंह सोलंकी जी ( स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक ) हमारे आदर्श आदरणीय श्री प्रेमसिंह सोलंकी जी,जनता के बीच में जन _जन के नायक थे।समाज सेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,राजनीति के धुरंधर विधायक थे।। तारीख 15 जुलाई सन 1913 को स्थानपटेल फलिया, समोई, मध्यप्रदेश मेंपिता श्री बापुजी सोलंकी.जीबालक बन कर जन्म लिए घर परिवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *