Diwali Poem Hindi

चलो दिवाली मनाएँ | Diwali Poem Hindi

चलो दिवाली मनाएँ !

( Chalo diwali manaye ) 

 

राम लौटे फिर से अयोध्या, चलो दिवाली मनाएँ,
असत्य पे हुई सत्य की जीत चलो दिवाली मनाएँ।
खेत-खलिहान, घर-आंगन में वो फैला उजियारा,
फूल-झड़ियाँ घर-घर छूट रही चलो दिवाली मनाएँ।

कोई न रहे गैर जहां में सभी से अपना नाता,
हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई चलो दिवाली मनाएँ।
सबके मजहब भले अलग पर मालिक तो है एक,
एक साँचे में सबको ढाला चलो दिवाली मनाएँ।

गुस्से में है आजकल हवाएँ, रॉकेट उसे जलाया,
धरती धधके कहीं न अपनी चलो दिवाली मनाएँ।
उड़ने लगा आज का इंशा नफरत की आँधी में,
एक माटी के हम सब पुतले चलो दिवाली मनाएँ।

दरो- दीवार पर सुनों, न कहीं अंधेरा छाये,
शान-ओ-शौकत रहे बरकरार चलो दिवाली मनाएँ।
मंगलाचरण गा रही अप्सरायें रोशन हुई दहलीज,
न जलाओ आंसुओं से चराग,चलो दिवाली मनाएँ।

न चुभाओ ऊँच-नीच का नश्तर किसी के जेहन में,
जलाओ समता का तू दीप चलो दिवाली मनाएँ।
दाग है, मैल है दिल में धो डालो इसी दिवाली में,
बरसेगा हर चेहरे से नूर चलो दिवाली मनाएँ।

अर्श से फर्श तक जय-जयकार हो रही सत्य की,
करो न कोई रास्ता पामाल चलो दिवाली मनाएँ।
इत्र-सा महके गगन और नहाएँ फिजाएँ रोशनी से,
सितारों से लद गया कहकशां चलो दिवाली मनाएँ।

किस्मत चमके हर किसी की न हो कहीं कंगाली,
गुम न हो हँसी चेहरे से चलो दिवाली मनाएँ।
सर्दी के इस मौसम में चढ़े चूल्हों पे वो शबाब,
महफूज रहें कुँवारी लड़कियाँ,चलो दिवाली मनाएँ।

मुंडेरों और छज्जों पे सज गई हैं दीप-मालाएँ,
नस -नस में दौड़ी मोहब्बत चलो दिवाली मनाएँ।
मिठाई की दुकानें सज गई हैं ताजी दुल्हन -जैसी ,
छाई गली -गली अब रौनक चलो दिवाली मनाएँ।

 

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

अमन का दरख्त | Aman ka Darakht

Similar Posts

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • 75 वां गणतंत्र दिवस | 75th Republic Day

    75 वां गणतंत्र दिवस   गणतंत्र दिवस की वैला पर आत्मा का “प्रदीप” जला ले ।।ध्रुव॥ गणतंत्र दिवस पर्व पर मन का भार मिटा ले । सदा सहजता से जीकर जीने का सार निकाल ले । हम स्वयं अपने भाग्य विधाता सुख दुःख के निर्माता । हम अपने त्राणों से हमारी स्वयं की शरण के…

  • दर्द सुनो गजराज का | Kavita Dard Suno Gajraj ka

    दर्द सुनो गजराज का ( Dard suno gajraj ka )    अच्छा नही किया इस मानव ने, खाने में बारुद खिलाया मानव ने। मैं हूॅं एक भोंला-भाला सा पशु, जब कि मुझको गणपति यें माने‌।। गलत कभी कुछ में करता नही, मुॅंह से भी बोल में सकता नही। जंगल के कंद-मूल फल खा लेता, अगर…

  • .खुद से जंग लड़ने लगा हूं | Khud se

    .खुद से जंग लड़ने लगा हूं ( Khud se jang ladne laga hoon )    मैं आज कल खुदसे जंग लड़ने लगा हूं, मैं कितना काबिल हू इसी कोशिश में खुदको आजमाने लगा हूं, काँच जैसा चमकने के लिये, बिखरने लगा, चाँद जैसा निखरने केलीये, आजकल मैं खुदसे लड़़ने लगा हूं। कामियाबी हासिल करने के…

  • शिक्षा

    शिक्षा ** जीवन का अंग है हर प्राणी के संग है जीने का ढंग है जरूरी है मजबूरी है बिना इसके हर जिंदगी अधूरी है। मानव को छोड़ कर सभी प्राणी अपनी संतान को जीवन की शिक्षा उड़ने तैरने शत्रु से बचने की शिक्षा फूलों से शहद बनाने की शिक्षा बिना लिपि भाषा श्यामपट्ट- और…

  • दीपावली शुभकामना | Diwali shubh kamna

    दीपावली शुभकामना ( Deepawali shubh kamna )   सम्बन्धों के दीप जलाये तुमने देकर प्यार मेरे घर आँगन में करते रहे सदा उजियार !   सारे जीवन यह अपनापन बना रहे हममें दुनिया को बाँटें हम मिलकर खुशियों के उपहार !   अनजाने अनचाहे जो भी आयें अब अवरोध अपने विश्वासों से उन पर पा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *