Maharana Pratap par Kavita

महाराणा प्रताप | Maharana Pratap par Kavita

महाराणा प्रताप

( Maharana Pratap ) 

 

पिता जिनके राणाउदय सिंह,
और दादो सा राणा सांगा थे.
जयवन्ता बाई माता जिनकी,
प्रताप महाराणा कहलाएं थे।।

शिष्टता, दृढ़ता एवम् वीरता,
जिसकी प्रताप यें मिसाल थे।
मुगलके खिलाफ लड़नें वाले,
एक अकेले बहादूर योद्घा थे।।

अपनों के प्रेमी एवं देश-प्रेमी,
आज़ादी अलख जगाने वाले।
जीवन अंत तक संघर्ष करना’
ना आत्मसमर्पण करनें वाले।।

महा-रानी अजबदे के भरतार,
मिलकर वो भीलो के सरदार।
रचे अनेंक किस्से व इतिहास,
प्रताप बनें सभी के मददगार।।

विरोधियों का सामना किया,
हल्दी घाटी मैदान साक्षी रहा।
कई राजपूत उनके शत्रु हुएं,
पर मेवाड़ राज्य स्वतन्त्र रहा।।

अकबर के पास अपार सैना,
लेकिन युद्ध से प्रताप डरें ना।
साथ रहा चेतक जिनके घोड़ा,
महाराणा से डरी मुगल सेना।।

क़िस्से कहानी के किरदार हुएं,
सुपुत्र अमरसिंह बलवान हुएं।
जन्मे प्रताप दुर्ग-कुम्भलगढ़ में,
09 मई 1540 भारत वर्ष में।।

जीवन में किए अनेंंको ये युद्ध,
मिला न उन्हें कभी कोई सुख।
घायल भी अनेंक बार यह हुएं,
देश प्रेमी प्राण न्यौछावर किएं।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा | Man Mandir Mein

    मन मंदिर में दीप ज्योति जलाता रहा ( Man mandir mein deep jyoti jalta raha )   हवन करते हाथ खुद का जलाता रहा। घाटे का लेकर सौदा मैं मुस्कुराता रहा। ठगती रही मुझे दुनिया मैं ठगाता रहा। प्यार के मोती लेकर मैं यूं लुटाता रहा। सद्भावों की गंगा मै नित बहाता रहा। तूफानों भरी…

  • Kavita | दबे हुए अरमान

    दबे हुए अरमान ( Dabe hue armaan )   हर बार देख कर तुमकों क्यों,अरमान मचल जाते है। तब  भाव  मेरे  आँखों  मे आ, जज्बात मचल जाते है।   मन  कितना भी बाँधू लेकिन, मनभाव उभर जाते है, दिल की धडकन बढ जाती है,एहसास मचल जाते है।   क्या ये मेरा पागलपन है, या तेरे…

  • तेरे बिना

    तेरे बिना तू चली गई, मुझे तन्हा छोड़कर,तेरी यादों में हर लम्हा जलता गया।दिल ने अब धड़कना भी छोड़ दिया,बस तेरे जाने के बाद सब ठहरता गया। दीवारों से बातें अब आदत बनी,तेरी परछाईं भी खामोश हुई।अंधेरों में तेरी आहटें खोजूं,पर हर राह अब सूनी हुई। कभी हमसफ़र थे, साथ चले थे,प्यार की राहों में…

  • कार्तिक पूर्णिमा | Kartik Purnima

    कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik purnima )   कार्तिक पूर्णिमा पावन पर्व स्नान ध्यान दान का। देव दिपावली त्योहार मनाते सनातन विधान का। गंगा धारा में दीपक पूजन अर्चन हो श्रद्धा भाव से। मनोकामना पूर्ण होती धन वैभव हो शुभ प्रभाव से। सहस्त्रों नर नारी नदी तट भाव भक्ति से करें स्नान। नारायण की पूजा होती…

  • कृष्णा | Krishna par Kavita

    कृष्णा ( Krishna ) कारावास में जन्म लिए जो था उन्हीं का वंश कर्मों का फल भोगने को विवश था कृष्ण और कंश । बालापन में खूब खेलते करते थे खूब शरारत उम्र के साथ सीखाए करना रासलीला और महाभारत । राधा के पीछे खूब भागते वो था ना चरित्र हीन अदृश्य होकर लाज बचाए…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *