मैं अपना | Main Apna

मैं अपना

( Main Apna ) 

 

मैं अपना
सर्वस्व लुटा दूँ.
फिर भी तुम्हारी नजर में
नहीं आऊँगा
क्योंकि
तुम्हारी
निरपेक्षता केवल
जिहवा पर
आती है.
तुम
बहुत ही
माइनर
हो,
तुमने रचकर
छद्म मकड़जाल
इसीलिए
लोगों को
शिक्षा से
वंचित किया,
जिससे तुम मिटाकर
सारी
वास्तविकता इतिहास से
बता सको दुनिया को
नहीं केवल मूर्खों को,
उसी तरह
जिस तरह
कोई
हाथी के पीठ
पर उल्टा खड़े
होकर फोटो
खिचवाये
लोगों को
सीधी फोटो
दिखाकर
ये बताने की
सफल कोशिश
करते हैं कि
ये दुनिया
हमीं ने संभाल
रखी है।

राधेश विकास (प्रवक्ता),
प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

राधेश विकास की कविताएँ | Radhesh Vikas Poetry

Similar Posts

  • मां का आंचल | Maa ka Aanchal

    मां का आंचल  ( Maa ka aanchal )  ( 2 ) मां का आंचल हर पल याद आता मां का आंचल पल पल याद आता आंचल की ओट में छिपा लेती मां बचा लेती बुरी नज़र से याद आता चेहरे के दाग़ नाक स़ाफ़ कर देती पूंछ लेती आंखों के आंसू याद आता जब रोता…

  • सी आर पी एफ जवान हूॅं | CRPF Jawan

    सी आर पी एफ जवान हूॅं ( CRPF jawan hoon )   जो ख़्वाहिशें है हमारी उनको पूरी करने में रहता हूॅं, दिन-रात का पता ना चलता बस लिखता-रहता हूॅं। परिस्थिति ख़राब होने पर भी घबराया ना करता हूॅं, एक पहचान बनानें को ज़िद्दी रस्तें चलता-रहता हूॅं।। कभी कहानी कभी कविता मुक्तक दोहे लिखता हूॅं,…

  • सरहदें

    सरहदें कौन कहता है,सरहदों का कोई रंग नहीं होता,वो बताएँगे सरहद का रंग,जिसने इन लकीरों को बनते देखा,बहते गर्म लहू से,बनती खिंचती रेखा सरहद का रंग लाल होता हैगाढ़ा तरल लालजो बहता रहता हैगलेशियर से निकलीनदी की तरहजो कभी सूखती नहीं धर्म और भाषा का भेदबड़ा होता है, बहुत बड़ाजिसे नहीं मिटा पायागाँधी जैसा महामानव…

  • Kavita | नींद

    नींद ( Neend )   आंधी  आई काले बादल घिर  घिर कर आने लगे कहर कोरोना बरस पड़ा खतरों के मेघ मंडराने लगे     रह रह कर डर सता रहा आंखों की नींद उड़ाने को यह कैसी लहर चल पड़ी कैसा  मंजर  दिखाने को     सड़कों पर सन्नाटा छाया नींद  हराम  हुई सबकी…

  • माँ की याद में | Maa ki Yaad me

    माँ की याद में ( Maa ki yaad me )  किसी को धरती मिली और,किसी को आकाश। मैं तो सबसे छोटा था तो, मुझे मिल गयी माँ। स्याह में भी टिमटिमाती, पूछती हर ख्वाब। शून्य में भी लग रहा था, पूरा था संसार। चमकता उज्जवल सा माथा, और चेहरा लाल। आंखों मे जितना ही ढूंढो,…

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *