मजबूरी/ लाचारी

मजबूरी/ लाचारी | Kavita

मजबूरी/ लाचारी

( Majboori )

 

सबको रखना दूरी है
यह कैसी मजबूरी है
कालचक्र का कैसा खेल
कोई शक्ति आसुरी है

 

मजदूर आज मजबूर हुआ
थककर चकनाचूर हुआ
लहर कोरोना कैसी आई
अपनों से भी दूर हुआ

 

मजबूर आज सारी दुनिया
मुंह पर मास्क लगाने को
सावधान रहकर जग में
डटकर कदम बढ़ाने को

 

दुनिया की सारी धड़कन को
महामारी ने धड़काया है
सांसों की सारी सरगम को
जाने क्या रोग लगाया है

 

मौत का तांडव जग में
कहर बरसकर टूट पड़ा
नियति की कैसी माया ये
जन जन आज मजबूर खड़ा

 

परमपिता परमेश्वर प्रभु
करुणानिधि क्या करता है
देखे जरा गगन से धरा को
नर एक-एक करके मरता है

 

जग को जीवन देने वाले प्रभु
सांसे भी सुख की कर दो
आंगन में खुशियां महका दो
खुशियों से हर झोली भर दो

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

Similar Posts

  • वाह रे वाह ओ लाल टमाटर | Lal Tamatar

    वाह रे वाह ओ लाल टमाटर ( Wah re wah o lal tamatar )    वाह रे वाह ओ लाल-टमाटर तूने कर दिया कमाल, चन्द दिनों में ही बना लिया अच्छी खासी पहचान। तुमको बेचकर आज व्यापारी हो रहा है मालामाल, कम दामों में बिकने वाला अब छू रहा आसमान।। हर सब्ज़ी में संपूर्ण विश्व…

  • बचकर रहना | Bachkar Rahana

    बचकर रहना ( Bachkar rahana )   फ़िज़ा की हवाओं में जहर है घुला हुआ सांस भी लेना तो संभलकर फिसलन भरे हैं रास्ते कदम भी रखना तो संभलकर नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी जबान पर शराफत है मगर मुश्किल है किसी पर यकीन करना चाहते हो यदि बचकर रहना, तब रिश्ते में बंधना…

  • इंसान बनो | Insan bano kavita

    इंसान बनो ( Insan Bano : Kavita )   ये हर तरफ क्या हो गया है, क्यों हर जगह उदासी का मंजर है । लोग छोटी-छोटी बातों पर, क्यों बेवजह लड रहे हैं, हर तरफ द्वेष नफरत ही, क्यों पल रही, बढ़ रही है ।। कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही; तो कहीं इंसानियत मर…

  • घर की इज्जत बची रहे | Kavita Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत बची रहे ( Ghar ki izzat bachi rahe )   ज्यादा पाकर मैं इतराऊं, कम से मनवा दुखी रहे। दोनों की जाने दो भगवन, घर की इज्जत बची रहे।। घर आया भूखा ना जाए, नहीं मांगने मैं जाऊं। इतनी ताकत मुझको देना, मेहनत करके ही खाऊं।। अपने कर्मों पर इतराऊं, पर सेवा…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

    कैसे उड़े अबीर ( Kaise Ude Abir )   फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल । उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।। ●●● सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल । तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।। ●●● बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग । ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *